लखनऊ। पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी और शीतलहर के कारण मैदानी इलाकों में ठंड का कहर बढ़ता ही जा रहा है। दिल्ली में पड़ रही ठिठुरन ने वहां के कई सालों का रिकॉर्ड तोड़ दिया। हरियाणा में ठंड के कारण रेड अलर्ट जारी करना पड़ा तो उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, बिहार और झारखंड में भी जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग कीमाने तो अभी तीन दिन और सर्दी का प्रकोप बना रहेगा।
ठंड से किन शहरों में कितने लोगों की हुई मौत
पूरे देश में पड़ रही भीषण ठंड के कारण उत्तर प्रदेश में 20 लोग तो झारखंड में चार लोगों की मौत हो गई। कोहरे की वजह से भी कई हादसे हुए जिसमें कई लोगों की जान गई। रेल, सड़क और वायु यातायात बुरी तरह प्रभावित है।
भीषण ठंड से सुलतानपुर में भी दो लोगों की मौत हो गई।
भदोही में चार, जौनपुर में दो, आजमगढ़, मऊ व गाजीपुर में एक-एक लोग की मौत हो गई।
प्रतापगढ़ में ठंड की वजह से एक व्यक्ति की मौत हो गई।
प्रयागराज में दो लोगों ने ठंड से दम तोड़ दिया।
मुरादाबाद में कोहरे से रेल और सड़क यातायात प्रभावित दिखाई दिया।
रामपुर में दो महिलाओं की तथा सम्भल में एक व्यक्ति की ठंड से मौत हो गई।
देखें कौन से शहर में कितना न्यूनतम तापमान
श्रीनगर -5.6
लेह -20.7
केलंग -15.0
मनाली -1.0
हिसार -0.3
मथुरा -2.0
बठिंडा -2.8
दिल्ली -4.2
मसूरी -1.5 (डिग्री सेल्सियस)