1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तराखंड
  3. उत्तराखंड उपचुनाव : सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ कर्नल अजय कोठियाल ठोंकेंगे ताल

उत्तराखंड उपचुनाव : सीएम तीरथ सिंह रावत के खिलाफ कर्नल अजय कोठियाल ठोंकेंगे ताल

आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। यह घोषणा आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की है। उन्होंने कहा कि वह गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

देहरादून। आम आदमी पार्टी (आप) ने पार्टी के नेता कर्नल अजय कोठियाल (सेवानिवृत्त) उत्तराखंड उपचुनाव में मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। यह घोषणा आम आदमी पार्टी ने गुरुवार को देहरादून में एक प्रेस कांफ्रेंस के दौरान की है। उन्होंने कहा कि वह गंगोत्री सीट से मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे।

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

भाजपा ने पांच वर्षों में उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया

अजय कोठियाल ने कहा कि पांच वर्षों में भाजपा ने उत्तराखंड को बर्बाद कर दिया है। मैं सौभाग्यशाली हूं कि मेरी पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत के सामने गंगोत्री उपचुनाव लड़ने का मौका दिया है। उन्होंने कहा कि मैं गंगोत्री के कई गांवों में गया। लोग बहुत दुखी हैं। मुझे विश्वास है कि इस बार जनता की जीत होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...