1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सराहनीय:निराश्रित जच्चा-बच्चा को बचा लिया मैक्स सिटी हॉस्पिटल नौतनवा

सराहनीय:निराश्रित जच्चा-बच्चा को बचा लिया मैक्स सिटी हॉस्पिटल नौतनवा

By Editor-Vijay Chaurasiya 
Updated Date

नौतनवा महराजगंज : बरगदवा थाना क्षेत्र के पिपरा बरगदवा की एक ईट भट्ठे पर कार्य कर रही 26 वर्षीय महिला वैशाखी जो मूल रूप से कोलकाता की रहने वाली है। उस समय विवश हो गयी जब उसका पति प्रसव पीड़ा के दौरान उसे छोड़कर कहीं चला गया। प्रसव पीड़ा से तड़प रही महिला को रतनपुर के सीएचसी पर भर्ती कराया गया सीएससी पर 2 दिन रखने के बाद महिला के बिगड़ते स्थित को देखकर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया।

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; यहां पर चेक करें परीक्षा परिणाम

निरीह असहाय महिला जिसके पास स्वयं खाने के लिए पैसे नहीं थे वह इलाज के पैसे कहां से देती। ऐसी स्थिति में परसामलिक क्षेत्र के समाजसेवी रहमतुल्ला और भगवानपुर के विकास दुबे, सुधाकर मिश्रा ने उक्त महिला को नौतनवा स्थित मैक्स सिटी हॉस्पिटल में पहुंचाया। यहां चिकित्सकों के दल ने उक्त महिला को हाथों हाथ लिया।

निराश्रित महिला जो प्रसव पीड़ा से तड़प रही थी। जिसका तत्काल ऑपरेशन होना था और उसके पास चिकित्सक को देने के फीस तक नहीं थे । ऐसे में सिटी मैक्स हॉस्पिटल प्रबंधन टीम ने तत्काल अपने पास से सारी व्यवस्था मुहैया कराकर उक्त महिला का ऑपरेशन कराया और आज जच्चा बच्चा दोनों सकुशल हैं। और इलाज जारी है।

इस संबंध में मैक्स सिटी हॉस्पिटल के वरिष्ठ चिकित्सक एस०के० मिश्रा (एमबीबीएस) ने बताया कि जब महिला को अस्पताल लाया गया था तो उसकी हालत काफी गंभीर थी। अगर समय से ऑपरेशन नहीं किया जाता तो जच्चा बच्चा दोनों को बचा पाना मुश्किल था। उन्होंने मैक्स सिटी हॉस्पिटल के प्रबंधन टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रबंधन टीम ने निराश्रित गरीब महिला का सारा खर्च वहन किया है। गरीब की सेवा सबसे बड़ा पुनीत कार्य है। और यह कार्य करने का हमें अवसर मिला यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है। इस सराहनीय कार्य की सरहदी क्षेत्र में मैक्स सिटी हॉस्पिटल की खूब चर्चा और प्रशंसा हो रही है।

पढ़ें :- पोल से उल्टा लटकर कर युवक स्टंट कर बनवा रहा था रील, अचानक हुआ कुछ ऐसा कि उड़ गए सबके होश

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...