1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. CWG 2022: भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल टीम ने रचा इतिहास, भारत के नाम हुआ चौथा गोल्ड

CWG 2022: भारतीय महिला टीम ने लॉन बॉल टीम ने रचा इतिहास, भारत के नाम हुआ चौथा गोल्ड

भारतीय महिला ‘फोर्स‘ लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इतिहास रच दिया। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया और स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही अब बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का ये चौथा स्वर्ण पदक है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

CWG 2022:  भारतीय महिला ‘फोर्स‘ लॉन बॉल टीम ने राष्ट्रमंडल खेल 2022 में इतिहास रच दिया। मंगलवार को हुए फाइनल मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल मुकाबला अपने नाम किया और स्वर्ण पदक जीता। इसके साथ ही अब बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का ये चौथा स्वर्ण पदक है। इसके साथ ही अब 10 पद भारत के नाम हो गए हैं। भारत राष्ट्रमंडल खेल 2022 में अब तक चार स्वर्ण, तीन रजत और तीन कांस्य सहित 10 पदक जीत चुका है।

पढ़ें :- Uttarakhand News : उत्तरखंड हाईकोर्ट नैनीताल ने जजों की तबादलों सूची जारी की,कई जिलों के जिला जज बदले, देखें लिस्ट

लवली चौबे, रूपा रानी टिर्की, पिंकी और नयनमोनी सैकिया की फोर्स टीम दक्षिण अफ्रीका को 17-10 से मात दी। भारत ने इससे पहले राष्ट्रमंडल खेलों में लॉन बॉल में एक भी पदक नहीं जीता था। तीन एंड की समाप्ति के बाद दक्षिण अफ्रीका 2-1 से आगे चल रही थी, लेकिन भारत ने चौथे एंड की समाप्ति पर 2-2 की बराबरी कर ली और फिर पीछे मुड़कर नहीं देखा। हर एंड के साथ भारत अपनी बढ़त में इजाफा करता गया।

सात एंड के बाद भारत ने 8-2 की बढ़त बना ली थी। दक्षिण अफ्रीका ने इसके बाद वापसी करते हुए अगले चार राउंड में आठ पॉइंट लिये और 11वें एंड में दक्षिण अफ्रीका ने भारत पर 10-8 की बढ़त बना ली। इससे पहले कि मैच हाथ से निकलता, भारतीय महिलाओं ने 12वें, 13वें और 14वें एंड में सात पॉइंट की विशाल छलांग लगाते हुए दक्षिण अफ्रीका को 15-10 से पीछे छोड़ दिया। 15वें और आखिरी एंड में दक्षिण अफ्रीका को जीतने के लिये छह पॉइंट हासिल करने थे लेकिन ऐसा हो न सका और भारत ने अपने स्कोर में दो पॉइंट और जोड़ते हुए मैच 17-10 पर समाप्त किया।

 

पढ़ें :- पीएम मोदी के नेतृत्व में किया जा रहा है 5G घोटाला, यह देश का सबसे बड़ा घोटाला है : संजय सिंह
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...