1. हिन्दी समाचार
  2. खेल
  3. Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पाएंगे नीरज चोपड़ा, जानिए कारण

Commonwealth Games: कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले भारत को लगा बड़ा झटका, नहीं खेल पाएंगे नीरज चोपड़ा, जानिए कारण

राष्ट्रमंडल खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की शुरूआत से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि चोटिल होने के कारण वो बाहर हुए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Commonwealth Games:  खेलों (कॉमनवेल्थ गेम्स) की शुरूआत से पहले भारत को बड़ा झटका लगा है। कॉमनवेल्थ गेम्स से पहले ओलंपिक चैंपियन जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) राष्ट्रमंडल खेलों से बाहर हो गए हैं। भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) के महासचिव राजीव मेहता ने इसकी पुष्टि की। बताया जा रहा है कि चोटिल होने के कारण वो बाहर हुए हैं।

पढ़ें :- Breking News : माफिया डॉन मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत, बांदा जेल में बिगड़ी थी तबीयत

बताया जा रहा है कि उन्हें अगले तीन से चार सप्ताह आराम करने के लिए कहा गया है। राजीव मेहता ने बताया- मुझे आज सुबह भारतीय एथलेटिक्स महासंघ द्वारा सूचित किया गया कि नीरज 100 प्रतिशत फिट नहीं हैं। उन्हें ग्रोइन इंजरी है और स्कैन के बाद उन्हें एक महीने के लिए आराम करने के लिए कहा गया है। नतीजतन, वह राष्ट्रमंडल खेलों में हिस्सा नहीं लेंगे।

वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जीता था रजत पदक
बता दें कि, बीते दिनों ही नीरज चोपड़ा  (Neeraj Chopra) ने भारत को वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में रजत पदक दिलाया था। हालांकि, इसी टूर्नामेंट में चोटिल भी हो गए थे। वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में जेवलिन फाइनल के दौरान नीरज चोपड़ा (Neeraj Chopra) को चोट लगी थी। फाइनल में नीरज  (Neeraj Chopra) अपनी जांघ पर पट्टी लपेटते भी नजर आए थे। अब उसी चोट की वजह से नीरज कॉमनवेल्थ गेम्स में हिस्सा नहीं लेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...