1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. पैगंबर पर विवादित बयान : भड़के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने महंत पर कार्रवाई की मांग

पैगंबर पर विवादित बयान : भड़के मुस्लिम धर्मगुरुओं ने महंत पर कार्रवाई की मांग

मुस्लिम धर्म के पैगम्बर नबी मोहम्मद साहब पर दिए गए विवादित बयान के बाद महंत नरसिम्हानंद पर मुस्लिम उलेमाओं और समुदाय का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अमरोहा में भी मुस्लिम धर्मगुरुओं ने महंत नरसिम्हा नंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अमरोहा। मुस्लिम धर्म के पैगम्बर नबी मोहम्मद साहब पर दिए गए विवादित बयान के बाद महंत नरसिम्हानंद पर मुस्लिम उलेमाओं और समुदाय का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। अमरोहा में भी मुस्लिम धर्मगुरुओं ने महंत नरसिम्हा नंद के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर प्रदर्शन के बाद उप जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

अमरोहा तहसील में मदरसा इस्लामिया मोहम्मदिया हनीफिया से जुड़े मुस्लिम उलेमाओं ने पैगंबार मोहम्मद साहब पर दिए गए विवादित बयान पर नाराजगी जताई। इस बयान को अपमान मानते हुए उपजिलाधिकारी को भी एक ज्ञापन देकर कार्रवाई करने की मांग की है।

इस मौके पर मुस्लिम धर्मगुरु मुफ्ती तौहीद रजा ने कहा कि सरकार को नरसिम्हानंद पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही उन्होंने कहा कि मुस्लिम समाज पैगंबरे इस्लाम मोहम्मद साहब पर दिए गए किसी भी विवादित बयान के सख्त खिलाफ है। यह निंदनीय है और ऐसे किसी भी व्यक्ति को माफ नहीं किया जाएगा। उन्होंने नरसिंहानंद को फांसी दिए जाने की मांग की है।

इसके साथ ही मुस्लिम धर्मगुरुओं ने केंद्र और राज्य सरकार से एक ऐसा कानून बनाए जाने की मांग की है, जिसमें किसी भी धार्मिक देवी देवता या पैगंबर पर विवादित बयान दिए जाने पर सख्त कार्यवाही की जाए। उन्होंने कहा कि जब हम उनके देवी देवताओं पर टिप्पणी नहीं करते हैं तो हमारे पैगम्बर नबी पर टिप्पणी नहीं कर सकते। मुस्लिम समाज हर बात बर्दाश्त कर सकता है, लेकिन पैगम्बर नबी पर टिप्पणी बर्दाश्त नहीं कर सकता। इसलिए विवादित बयान देने वाले के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...