1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. शीशे में खुद को देख घोडा हुआ कन्फ्यूज़, फिर किया कुछ ऐसा… देखें video

शीशे में खुद को देख घोडा हुआ कन्फ्यूज़, फिर किया कुछ ऐसा… देखें video

वीडियो में घोड़ा शीशे को देख रहा है। थोड़ी देर तक उसे देखने के बाद वह खुद के ही प्रतिबिंब से डर कर शीशे के सामने से भाग जाता है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

नई दिल्ली: अक्सर सोशल मीडिया पर जानवरों के कई सारे फनी वीडियोज वायरल होते हैं। इन वीडियोज में ये जानवर मजाकिया हरकतें करते दिखते हैं, जिन्हें देखने के बाद हंसी नहीं रुकती। वाइल्ड लाइफ की ये वीडियोज देश दुनिया में खूब सुर्खियां बटोरती हैं। इन दिनों एक घोड़े का वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रहा है। वीडियो में घोड़ा शीशे को देख रहा है। थोड़ी देर तक उसे देखने के बाद वह खुद के ही प्रतिबिंब से डर कर शीशे के सामने से भाग जाता है।

पढ़ें :- Viral Video: दो रुपए के बिस्किट के लिए मासूम के हाथ, पैरों को रस्सी से जकड़ कर खंबे में बांधकर बेरहमी से पीटा, कांग्रेस ने वीडियो शेयर कर सरकार पर साधा निशाना

घोड़े का यह वीडियो काफी मजेदार है। वीडियो में आप देख सकते हैं कि शुरुआत में वह शीशे को जब देखता है, तो सधारण व्यवहार करता है। कुछ देर तक लगातार शीशे को देखते रहने के बाद घोड़े के व्यवहार में कुछ बदलाव आता है। घोड़ा शीशे से दूर जाने की कोशिश करता है, फिर कुछ देर बाद वह शीशे में देखता है। यह प्रक्रिया दो बार चलती है।

पढ़ें :- देश ने सत्ता को नहीं सत्य को पूजा है और पीएम मोदी को सत्य नहीं सत्ता चाहिए: प्रियंका गांधी

इसके बाद घोड़ा डर के बाहर भाग जाता है।  शायद घोड़ा शीशे में खुद के प्रतिबिंब को कोई दूसरा घोड़ा समझ लेता है और उससे डर कर भागता है। घोड़े के इस अजीब व्यवहार को सोशल मीडिया पर कई सारे लोग समझने की कोशिश कर रहे हैं। इस वीडियो को “Buitengebieden” नामक यूजर ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया है। शेयर करते हुए यूजर ने लिखा  “Every morning..😂” अर्थात घोड़े के साथ हर सुबह यही होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...