1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस के प्रत्याशियों ने की कई सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की मदद, जानें किसने लगाया आरोप

कांग्रेस के प्रत्याशियों ने की कई सीटों पर भाजपा के उम्मीदवारों की मदद, जानें किसने लगाया आरोप

हमेशा की तरह इस बार यूपी चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इनसे ऊपर उठते हुए कांग्रेस नेता नव प्रभात ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। नव प्रभात के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशियों ने हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की मदद की है।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

लखनऊ। हमेशा की तरह इस बार यूपी चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद नेता एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रहे हैं। इनसे ऊपर उठते हुए पूर्व राज्य मंत्री कांग्रेस नेता नव प्रभात ने अपनी ही पार्टी पर गंभीर आरोप लगाया है। नव प्रभात के अनुसार कांग्रेस के प्रत्याशियों ने हाल ही में समाप्त हुए विधानसभा के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों की मदद की है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में हार के लिए किसी एक व्यक्ति को जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता। पार्टी के कुछ उम्मीदवारों ने भाजपा उम्मीदवारों की मदद की। गुटबाजी हावी नहीं होनी चाहिए। औपचारिक समीक्षा बैठक नहीं, बल्कि गहन समीक्षा समय की जरूरत है।

पढ़ें :- मुख्तार की मौत पर बोलीं अलका राय 'आज का दिन खास, बाबा विश्वनाथ-मोदी-योगी ने दिलाया न्याय'

दरअसल, यूपी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को उम्मीद मुताबिक सीटें नहीं मिली और करारी हार का सामना करना पड़ा। इसके बाद पार्टी में जिम्मेदारों पर सवाल उठने लगे। हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए यूपी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। अजय कुमार लल्लू ने पार्टी नेतृत्व को धन्यवाद देते हुए कहा कि मेरे जैसे सामान्य कार्यकर्ता पर भरोसा जताने के लिए शीर्ष नेतृत्व का आभार। उन्होंने आगे कहा कि वो कार्यकर्ता के तौर पर आम आदमी के अधिकारों की लड़ाई लड़ते रहेंगे। अजय कुमार लल्लू ने ये भी कहा कि वो यूपी चुनाव में हार की पूरी जिम्मेदारी लेते हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...