1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Congress Chintan Shivir LIVE- सोनिया गांधी का बीजेपी बड़ा अटैक : बोलीं- गांधी के हत्यारे का ​होता है महिमामंडन

Congress Chintan Shivir LIVE- सोनिया गांधी का बीजेपी बड़ा अटैक : बोलीं- गांधी के हत्यारे का ​होता है महिमामंडन

राजस्थान के उदयपुर शहर (Udaipur city) में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर (Congress's Nav Sankalp Chintan Shivir) के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (National President Sonia Gandhi) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार (Bharatiya Janata Party Government) पर बड़ा हमला बोला है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि बीजेपी (BJP) लोगों को डर के साये में रहने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) के हत्यारे का ​महिमामंडन होता है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। राजस्थान के उदयपुर शहर (Udaipur city) में कांग्रेस के नव संकल्प चिंतन शिविर (Congress’s Nav Sankalp Chintan Shivir) के उद्घाटन अवसर पर शुक्रवार को संबोधित करते हुए पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी (National President Sonia Gandhi) ने केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार (Bharatiya Janata Party Government) पर बड़ा हमला बोला है। सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने कहा कि बीजेपी (BJP) लोगों को डर के साये में रहने के लिए मजबूर कर रही है। उन्होंने कहा कि हमारे देश में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी (Father of the Nation Mahatma Gandhi) के हत्यारे का ​महिमामंडन होता है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी (Sonia Gandhi) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र की भाजपा सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मोदी और उनके सहयोगियों ने पोलराइजेशन को सरकार में स्थायी बना लिया है। सोनिया गांधी ने कहा कि देश के लोग डर और असुरक्षा के भाव में जी रहे हैं। अल्पसंख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो हमारे समाज का अभिन्न हिस्सा है।

पढ़ें :- DC vs SRH Head to Head : आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच धमाकेदार मुकाबला, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी

उन्होंने  कहा कि मोदी और उनकी सरकार कहती है कि मैक्जिमम गवर्नेंस और मिनिमम गवर्नमेंट। हकीकत यह है कि विभाजन को स्थायी बना दिया गया है। हमारे समाज के बहुलवाद को निशाना बनाया जा रहा है। राजनीतिक विरोधियों को डराया-धमकाया जा रहा है। जेल में डाला जा रहा है। जांच एजेंसियों का दुरुपयोग किया जा रहा है। लोकतंत्र के सभी स्तंभों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जवाहरलाल नेहरू जैसे हमारे नेताओं के योगदान, उपलब्धियों और त्याग को नकारा जा रहा है। वहीं, महात्मा गांधी के हत्यारों और उनकी विचारधारा को महिमामंडित किया जा रहा है।

सोनिया गांधी (Sonia Gandhi)  ने कहा कि संगठन में ढांचागत बदलावों की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि अभूतपूर्व परिस्थितियों का सामना अभूतपूर्व कदम उठाकर करना होता है। हम यह ही करने जा रहे हैं। इस बैठक के बाद बाहर एक ही संदेश जाना चाहिए कि संगठन की मजबूती, दृढ़ निश्चय और एकता का संदेश। हमें मिली नाकामयाबियों से हम बेखबर नहीं है। न ही हम बेखबर हैं, कठिनाइयों के संघर्ष से, जिसका हमें सामना करना है। हम देश की राजनीति में पार्टी को फिर उस भूमिका में ले जाएंगे, जो पार्टी ने हमेशा निभाई है।

इन बिगड़ते हालात में देश की जनता हमसे उम्मीद करती है। हम यहां ईमानदारी से आत्मनिरीक्षण कर रहे हैं, लेकिन हम यह तय करें कि यहां से बाहर निकलेंगे तब एक नए आत्म विश्वास, नई ऊर्जा और प्रतिबद्धता से प्रेरित होकर निकलेंगे।

कांग्रेस में ढांचागत सुधार की बहुत जरूरी : सोनिया गांधी

सोनिया गांधी ने चिंतन शिविर को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा-RSS की नीतियों की वजह से देश जिन चुनौतियों का सामना कर रहा है। उस पर विचार करने के लिए ये शिविर एक बहुत अच्छा अवसर है। ये देश के मुद्दों पर चिंतन और पार्टी के सामने समस्याओं पर आत्मचिंतन दोनों ही है। सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस में ढांचागत सुधार की बहुत जरूरत है। सोनिया गांधी ने कहा कि हम विशाल प्रयासों से ही बदलाव ला सकते हैं। हमें निजी अपेक्षा को संगठन की जरूरतों के अधीन रखना होगा। पार्टी ने बहुत दिया है। अब कर्ज उतारने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि एक बार फिर से साहस का परिचय देने की जरूरत है। हर संगठन को जीवित रहने के लिए परिवर्तन लाने की जरूरत होती है। हमें सुधारों की सख्त जरुरत है। ये सबसे बुनयादी मुद्दा है।

पढ़ें :- Elon Musk India Visit cancelled : एलन मस्क ने अचानक रद्द की भारत यात्रा, PM मोदी से करने वाले थे मुलाकात

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...