1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. दक्षिण भारत में भी नहीं बचा पाई कांग्रेस अपना किला, देखें देश के किन हिस्सों में बची है सरकार

दक्षिण भारत में भी नहीं बचा पाई कांग्रेस अपना किला, देखें देश के किन हिस्सों में बची है सरकार

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश की सबसे पुरानी राजनीतिक पार्टी कांग्रेस ने कभी सपने में भी ये नहीं सोचा होगा की वो दक्षिण भारत से भी साफ हो जाएगी। दक्षिण भारत में सिर्फ एक राज्य में कांग्रेस पार्टी की सरकार ब​ची थी वो राज्य पुडुचेरी था। आज पुडुचेरी भी कांग्रेस के हांथो से निकल गया है। मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार सदन में बहुमत साबित करने में विफल रही और इस तरह कभी दक्षिण भारत में मजबूत रही कांग्रेस का आखिरी राज्य भी हाथ से चला गया।

पढ़ें :- 'AI का मैजिक टूल के रूप में प्रयोग बहुत बड़ा अन्याय,' Bill Gates से बोले PM Modi

दरअसल, विधानसभा में पेश किए गए विश्वासमत प्रस्ताव पर मतदान से पहले ही मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी और सत्तारूढ़ पार्टी के अन्य विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया था। इसके बाद मुख्यमंत्री राजनिवास पहुंचे और उप राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा। कर्नाटक और मध्य प्रदेश के बाद कांग्रेस को मिला यह हैट्रिक झटका है। राजस्थान, पंजाब, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और झारखंड ही वो राज्य है जहां कांग्रेस सरकार में है।

यहां तक की पार्टी पूर्ण बहुमत में सिर्फ राजस्थान, पंजाब और छतीसगढ़ में है। बाकि बचे दो जगह गठबंधन की सरकार ही है। फिलहाल, कांग्रेस की उम्मीद इस साल होने वाले पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव से है। इस साल पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। अब तक के जो समीकरण दिख रहे हैं, इन चुनावों में कांग्रेस को जीतने के लिए कुछ करिश्मा करना होगा।

 

पढ़ें :- मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का बड़ा आरोप, बोला- पिता ने बताया था कि स्लो पॉइजन दिया जा रहा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...