गुजरात विधानसभा चुनावों ( Gujarat assembly election) की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद वहां पर सियासी पारा बढ़ गया है। इसके साथ ही जनता का लुभाने के लिए जमकर वादे किए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर वहां की जनता को 8 वचन दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आठ वचन के बारे में ट्वीट कर बताया है।
नई दिल्ली। गुजरात विधानसभा चुनावों ( Gujarat assembly election) की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव की तारीखों का ऐलान होने के बाद वहां पर सियासी पारा बढ़ गया है। इसके साथ ही जनता का लुभाने के लिए जमकर वादे किए जा रहे हैं। इस बीच कांग्रेस ने भी चुनाव को लेकर वहां की जनता को 8 वचन दिया है। राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने आठ वचन के बारे में ट्वीट कर बताया है।
साथ ही कहा कि, भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएंगे, प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे। दरअसल, गुजरात में दो चरणों में चुनाव होंगे। वहां पर एक दिसंबर और पांच दिसंबर को वोटिंग होगी। कांग्रेस ने यहां पर चुनाव प्रचार तेज कर दिया है।
₹500 में LPG सिलेंडर,
युवाओं को 10 लाख नौकरियां,
किसानों का 3 लाख तक क़र्ज़ा माफ़ –हम, गुजरात के लोगों से किए सारे #CongressNa8Vachan निभाएंगे।
भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएंगे, प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे। pic.twitter.com/v1GtVP183L
पढ़ें :- Hindenburg Research Report से शेयर बाजार में मचा तहलका, अडानी ग्रुप में जानें कितना लगा है सरकारी पैसा, सकते में LIC और बड़े बैंक
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) November 6, 2022
इस बीच राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने ट्वीट कर लिखा है कि, 8 वचन दिए हैं। उन्होंने लिखा है कि, ₹500 में LPG सिलेंडर, युवाओं को 10 लाख नौकरियां और किसानों का 3 लाख तक क़र्ज़ा माफ़ करेंगे। इसके साथ ही लिखा है कि, हम, गुजरात के लोगों से किए सारे #CongressNa8Vachan निभाएंगे। भाजपा के ‘डबल इंजन’ के धोखे से बचाएंगे, प्रदेश में परिवर्तन का उत्सव मनाएंगे।