1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस का हिंदू विरोधी होने का लंबा इतिहास है, भारत जोड़ो यात्रा पर BJP नेता का तंज

कांग्रेस का हिंदू विरोधी होने का लंबा इतिहास है, भारत जोड़ो यात्रा पर BJP नेता का तंज

कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सियासत जारी है। BJP इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे नफरत जोड़ो अभियान करार दिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सियासत जारी है। BJP इसको लेकर कांग्रेस पर हमलावर है। BJP नेता शहजाद पूनावाला ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा पर सवाल उठाया है। उन्होंने इसे नफरत जोड़ो अभियान करार दिया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए हुए भाजपा नेता ने कहा कि आज कांग्रेस ने भारत जोड़ो यात्रा का पोस्टर ब्वॅाय जॉर्ज पोन्नैया को बनाया है। यह वही व्यक्ति है जो हिंदुओं को धमकाता है और भारत माता के खिलाफ अपमानजनक शब्द कहता है।

BJP नेता ने कहा कांग्रेस का हिंदू विरोधी होने का लंबा इतिहास है। राहुल गांधी नफरत जोड़ो अभियान में लगे हुए हैं। बता दें कि, कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान को लेकर BJP नेता लगातार हमलावर हैं। वहीं, कांग्रेस भी इस अभियान के जरिये BJP पर सवाल खड़े कर रही है।

BJP नेता पर उठाया सवाल

कांग्रेस नेता राहुल गांधी की टीशर्ट के दाम को लेकर BJP नेता हमले कर रहे हैं। ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान उन्होंने जो टी-शर्ट पहनी हुई थी, उसकी कीमत 41,000 रुपये से ज्यादा थी। इस पर कांग्रेस ने पलटवार भी किया। कांग्रेस ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा में उमड़े जनसैलाब से भाजपा घबरा गई है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...