1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस वो पार्टी है जो झुकेगी नहीं इनके सामने, पीछे नहीं हटेगी, ‘नव संकल्प’ कार्यशाल में बोलीं प्रियंका गांधी

कांग्रेस वो पार्टी है जो झुकेगी नहीं इनके सामने, पीछे नहीं हटेगी, ‘नव संकल्प’ कार्यशाल में बोलीं प्रियंका गांधी

यूपी विधनासभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को लखनऊ पहुंची। इस दौरान वो कांग्रेस के 'नव संकल्प' कार्यशाल में शामिल हुईं। दो दिवसीय इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। इसके साथ ही पार्टी को मजबूत करने का नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। यूपी विधनासभा चुनाव में मिली करारी हार के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) बुधवार को लखनऊ पहुंची। इस दौरान वो कांग्रेस के ‘नव संकल्प’ कार्यशाल में शामिल हुईं। दो दिवसीय इस कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर निशाना भी साधा। इसके साथ ही पार्टी को मजबूत करने का नेताओं और कार्यकर्ताओं को मंत्र दिया।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

इसके साथ ही चुनाव में मिली हार पर कहा कि हम आपके समर्थन के साथ बदलाव लाएंगे। पिछले चुनाव में जो उम्मीदवार थे उनसे, जिलाध्यक्षों, संगठन के पदाधिकारियों से बातचीत करेंगे कि कौन-कौन काम कर रहा था, कौन नहीं कर रहा था। इसके साथ ही कहा कि चुनाव के दौरान किए गए काम का मूल्यांकन करेंगे।

इतना ही नहीं मैं भी अपना मूल्यांकन करूंगी ताकि आगे का जो मुश्किल रास्ता है उस पर हम चल पाएं। इसके साथ ही ​उन्होंने कहा कि, हम इस देश के नौजवान के लिए लड़ रहे हैं जिसे नौकरी तो नहीं दी जा रही है लेकिन धर्म और जाति के नाम पर गुमराह किया जा रहा है। हम इस सच्चाई के लड़ रहे हैं कि देश में आज जो कुछ भी हो रहा है, वो देश को आगे नहीं, कोसों पीछे ले जा रहा है।

इसके साथ ही कहा हम देश की परिस्थितियों को समझते हैं। हमें दुगनी मेहनत से अपनी बातों को जनता के बीच ले जाना होगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, कांग्रेस वो पार्टी है जो झुकेगी नहीं इनके सामने, पीछे नहीं हटेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...