1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, एक नहीं लाखों हो जाये एफआईआर, सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलता रहूंगा

कांग्रेसी नेता दिग्विजय सिंह ने कहा, एक नहीं लाखों हो जाये एफआईआर, सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलता रहूंगा

कांग्रेस मध्यप्रदेश के नेता दिग्विजय सिंह ने सांप्रदायिकता के खिलाफ अपना नारा बुलंद किया है। दिग्विजय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलते रहेंगे, भले ही उनके खिलाफ एक नहीं, एक लाख एफआईआर दर्ज हो जाएं।

By प्रिन्स राज 
Updated Date

भोपाल। कांग्रेस मध्यप्रदेश के नेता दिग्विजय सिंह ने सांप्रदायिकता के खिलाफ अपना नारा बुलंद किया है। दिग्विजय ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि वह सांप्रदायिक उन्माद के खिलाफ बोलते रहेंगे, भले ही उनके खिलाफ एक नहीं, एक लाख एफआईआर दर्ज हो जाएं। सिंह ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि वह डरने वाले नहीं हैं। आपको बता दें कि सिंह ने मंगलवार को खरगोन में सांप्रदायिक हिंसा को लेकर अनेक ट्वीट किए थे।

पढ़ें :- पंजाब की संगरूर जिला जेल में खूनी झड़प, 2 कैदियों की मौत और दो घायल

एक ट्वीट में उन्होंने एक फोटो भी लगाया था, जिस पर विवाद हुआ और उसे बाद में हटा दिया गया। इस फोटो में दिख रहा था कि भगवावस्त्रधारी कुछ लोग अन्य धर्म के एक धार्मिकस्थल पर भगवा लगा रहे हैं। इस ट्वीट को लेकर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने खुद ट्वीट के जरिए कहा कि यह फोटो मध्यप्रदेश का नहीं हैं।

इसके बाद भाजपा नेताओं की दिनभर लगातार तीखी प्रतिक्रियाएं आईं और शाम को एक व्यक्ति की शिकायत पर सिंह के खिलाफ भोपाल पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सांप्रदायिक उन्माद फैलाने के प्रयास से जुड़ी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया। राज्य के कई थानों पर दिग्विजय सिंह के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गयी है।

पुलिस के अनुसार इससे पहले भोपाल में भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए (धर्म, जाति, जन्म स्थान के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देना), 295 ए (धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के इरादे से जानबूझकर और दुर्भावनापूर्ण कार्य), 465 (जालसाजी), 505(2) (सार्वजनिक शरारत) के तहत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- Delhi Liquor Scam : मनीष सिसोदिया को CBI ने बताया घोटाले का मास्‍टरमाइंड, अदालत 30 अप्रैल को सुनाएगी फैसला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...