कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की शनिवार हार्ट हटैक से मौत हो गई। ये घटना उस दौरान हुई जब कांग्रेस सांसद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। संताख सिंह चौधरी के निधन पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। वहीं, इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वो राहुल गांधी के पास में चलते हुए दिख रहे हैं।
Santokh Singh Death: कांग्रेस सांसद संतोख सिंह चौधरी की शनिवार हार्ट हटैक से मौत हो गई। ये घटना उस दौरान हुई जब कांग्रेस सांसद भारत जोड़ो यात्रा में शामिल थे। संताख सिंह चौधरी के निधन पर राहुल गांधी समेत कई नेताओं ने दुख जताया है। वहीं, इस घटना की एक वीडियो भी सामने आई है, जिसमें वो राहुल गांधी के पास में चलते हुए दिख रहे हैं।
एक समय पर उनके चेहरे पर मुस्कान भी नजर आती है और फिर अचानक उन्हें दिल का दौरा पड़ जाता है। एक न्यूज एजेंसी ने इस वीडियो को शेयर किया है। बताया जा रहा है कि, जिस वक्त कांग्रेस सांसद को हार्ट अटैक आया उस दौरान यात्रा फगवाड़ा और फिल्लौर की ओर जाने वाली सड़क से निकल रही थी. संतोख सिंह के निधन पर तमाम राजनीतिक दलों के नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
वहीं, घटना के बाद राहुल गांधी ने कहा कि, संतोख सिंह चौधरी जी के अकस्मात निधन से स्तब्ध हूं। वो ज़मीन से जुड़े परिश्रमी नेता, एक नेक इंसान और कांग्रेस परिवार के मज़बूत स्तम्भ थे, जिन्होंने युवा कांग्रेस से सांसद तक अपना जीवन जनसेवा को समर्पित किया। शोकसंतप्त परिवार को अपनी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं।
वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि संतोख सिंह चौधरी का निधन पार्टी और संगठन के लिए एक बड़ा झटका है। वहीं, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भी संतोख सिंह के निधन दुख प्रकट किया। उन्होंने कहा, सांसद हमेशा जनहित के मुद्दों पर मुखर रहते थे।