1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress Politics: सियासी बवाल के बाद एक साथ दिखे गहलोत और पायलट, भारत जोड़ो यात्रा पर हुई चर्चा

Congress Politics: सियासी बवाल के बाद एक साथ दिखे गहलोत और पायलट, भारत जोड़ो यात्रा पर हुई चर्चा

राजस्थान कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और सचिन पायटल के बीच खींचतान जारी है। बीते दिनों सीएम गहलोत ने पायलट को गद्दार तक कह दिया था। इन सबके बीच अब कांग्रेस की 'भारत जोड़ो यात्रा' राजस्थान पहुंचने वाली है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जयपुर में मंगलवार (29 नवंबर) को कांग्रेस की बैठक हुई।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress Politics:  राजस्थान कांग्रेस में सियासी घमासान मचा हुआ है। सीएम अशोक गहलोत (CM Ashok Gehlot) और सचिन पायटल के बीच खींचतान जारी है। बीते दिनों सीएम गहलोत ने पायलट को गद्दार तक कह दिया था। इन सबके बीच अब कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ राजस्थान पहुंचने वाली है। ऐसे में भारत जोड़ो यात्रा को लेकर जयपुर में मंगलवार (29 नवंबर) को कांग्रेस की बैठक हुई।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

इस बैठक में कांग्रेस नेता केसी वेणुगोपाल के साथ सीएम अशोक गहलोत भी मौजूद रहे। यही नहीं सचिन पायलट भी बैठक में आंधे घंटे पहुंच गए थे। ये पहला मौका था जब दोनों नेता विवाद के बाद पहली बार एक साथ नजर आए। सीएम गहलोत ने मीडिया से बातचीत में कहा कि अगर राहुल गांधी ने प्रदेश के नेताओं को एसेट कहा है तो वो हैं। उनके अनुयायी भी एसेट हैं।

अशोक गहलोत ने कुछ दिनों पहले सचिन पायलट को गद्दार कहा था और इस पर राहुल गांधी ने कोई भी कमेंट करने से इनकार करते हुए गहलोत और पायलट को पार्टी की एसेट बताया था। गहलोत ने कहा कि राजस्थान में भारत जोड़ो यात्रा शानदार निकलेगी।

 

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...