1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress President: कांग्रेस का अध्यक्ष ​बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने ये हैं बड़ी चुनौतियां?

Congress President: कांग्रेस का अध्यक्ष ​बनने के बाद मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने ये हैं बड़ी चुनौतियां?

कांग्रेस (Congress) के अब नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बन गए हैं। शशि थरूर (Shashi Tharoor) को चुनाव में हार मिली है। खड़गे को देशभर से बधाई दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। चुनाव जीतने के बाद खड़गे के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं और इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) के अब नए अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे (Mallikarjun Kharge) बन गए हैं। शशि थरूर (Shashi Tharoor) को चुनाव में हार मिली है। खड़गे को देशभर से बधाई दी जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी उन्हें बधाई दी है। चुनाव जीतने के बाद खड़गे के सामने कई बड़ी चुनौतियां हैं और इसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं हैं। सियासी गलियारों में कहा जा रहा है कि कैसे कांग्रेस को एकजुट करने के साथ आने वाले चुनावों में वो पार्टी को जीत दिलाएंगे। आइए जानते हैं कि कांग्रेस अध्यक्ष के सामने कौन—कौन सी बड़ी चुनौतियां हैं….

पढ़ें :- कन्नौज पर अपना फैसला बदलेंगे अखिलेश यादव? कार्यकर्ताओं से मांगा 24 घंटे का समय

हिमाचल और गुजरात का चुनाव
कांग्रेस का अध्यक्ष बनने के बाद ही मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने गुजरात और हिमाचल प्रदेश का विधानसभा चुना है। ऐसे में इन चुनावों में पा​र्टी को जीत दिलाना उनके सामने बड़ी चुनौती होगी। साथ ही अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों को जीतने और फिर लोकसभा के चुनावों के लिए फुलप्रूफ प्लान तैयार करने की चुनौती भी है।

पार्टी नेताओं को जोड़े रखना
कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेता लगातार पार्टी छोड़ रहे हैं। उनकी तरफ से लगातार कांग्रेस पर आरोप भी लगाए जा रहे हैं। ऐसे में मल्लिकार्जुन खड़गे के सामने पार्टी में मची भगदड़ को रोकना भी बड़ी चुनौती होगी। कांग्रेस के जानकारों का कहना है कि पार्टी में अभी भी गाहे-बगाहे बगावती सुर अख्तियार करने वाले कई नेता पार्टी में मौजूद हैं। ऐसे में इन सभी लोगों को साथ लेकर चलने की बड़ी चुनौती भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने रहेगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...