1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress President Election: कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए कल होगी वोटिंग, बेल्लारी में राहुल गांधी डालेंगे वोट

Congress President Election: कांग्रेस के नए अध्यक्ष के लिए कल होगी वोटिंग, बेल्लारी में राहुल गांधी डालेंगे वोट

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कल वोटिंग होगी। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने—सामने हैं। लंबे समय बाद गांधी परिवार के बाहर कोई व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़ेग की दावेदारी ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, शशि थरूर भी लगातार प्रचार कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress President Election: कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए कल वोटिंग होगी। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़गे और शशि थरूर आमने—सामने हैं। लंबे समय बाद गांधी परिवार के बाहर कोई व्यक्ति कांग्रेस का अध्यक्ष चुना जाएगा। कांग्रेस अध्यक्ष के लिए मल्लिकार्जुन खड़ेग की दावेदारी ज्यादा मजबूत मानी जा रही है। हालांकि, शशि थरूर भी लगातार प्रचार कर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

मीडिया रिपोर्ट की माने तो इसको लेकर देशभर के 9800 डेलीगेट्स ‘वोटर’ के लिए 40 पोलिंग स्टेशन और 68 बूथ देशभर में लगाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड में भी बूथ बनाया गया है, जिसमें करीब 50 मतदाता अपना मतदान करेंगे। कांग्रेस वर्किंग कमिटी के सदस्य 24 अकबर रोड पर स्थित पार्ट मुख्यालय पर वोट डालेंगे।

कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी कल कांग्रेस मुख्यालय में मतदान करेंगे। वहीं ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का नेतृत्व कर रहे राहुल गांधी अपना वोट बेल्लारी में डालेंगे। इस समय वो कर्नाटक में हैं। बेल्लारी में भारत जोड़ो यात्रा कैंप में वोटिंग की व्यवस्था की गई है और वहां भी पोलिंग बूथ बनाया गया है, जिसमें करीब 50 से अधिक डेलीगेट्स अपना वोट डालेंगे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...