1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress President Result Live : थरूर गुट ने यूपी में काउंटिंग रद्द करने की मांग, लगाया धांधली का आरोप

Congress President Result Live : थरूर गुट ने यूपी में काउंटिंग रद्द करने की मांग, लगाया धांधली का आरोप

Congress President Result Live : कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद बुधवार को पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनने के लिए सोमवार को 9,500 से अधिक वोट पड़े है। वोटों की गिनती जारी है। शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Congress President Result Live : कांग्रेस पार्टी को 24 साल बाद बुधवार को पहला गैर-गांधी अध्यक्ष मिलना तय है। वरिष्ठ नेताओं मल्लिकार्जुन खरगे और शशि थरूर में से किसी एक को चुनने के लिए सोमवार को 9,500 से अधिक वोट पड़े है। वोटों की गिनती जारी है। शाम तक परिणाम आने की उम्मीद है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

इसी बीच कांग्रेस के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार शशि थरूर की टीम ने पार्टी के मुख्य चुनाव प्राधिकरण को पत्र लिखकर उत्तर प्रदेश में चुनाव के संचालन में धांधली का आरोप लगाया है। मांग की है कि राज्य के सभी वोटों को अवैध माना जाए। थरूर गुट ने काउंटिंग को भी रद्द करने की मांग की है। थरूर की टीम ने पंजाब और तेलंगाना में चुनाव के संचालन में भी गंभीर मुद्दों को उठाया है।

कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए जारी वोटों की गिनती के बीच शशि थरूर के पोलिंग एजेंट सलमान सोज ने ने गंभीर आरोप लगाए हैं। सूत्रों के अनुसार सलमान सोज ने तीन राज्यों पंजाब, यूपी, तेलंगाना में चुनाव में धांधली के आरोप लगाए हैं। बताया जा रहा है कि चुनावी प्रक्रिया पर आपत्ति जताते हुए सलमान सोज ने  कांग्रेस केंद्रीय चुनाव प्राधिकरण के अध्यक्ष मधुसूदन मिस्त्री को चिट्ठी भी लिखी है।

हालांकि कांग्रेस अध्यक्ष चुनाव परिणाम आने में कुछ देर समय अभी भी बचा है, लेकिन कांग्रेस समर्थकों ने दफ्तर के बाहर मल्लिकार्जुन खरगे का पोस्टर लगाना शुरू कर दिया है।

कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार कांग्रेस अध्यक्ष पद के लिए चुनाव

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
कांग्रेस पार्टी के 137 साल के इतिहास में छठी बार अध्यक्ष पद के लिए चुनाव हुआ है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश के अनुसार अध्यक्ष पद के लिए अब तक 1939, 1950, 1977, 1997 और 2000 में चुनाव हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...