1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, कई कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया

राहुल गांधी की अयोग्यता के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पुलिस ने रोका, कई कार्यकर्ता को हिरासत में लिया गया

कांग्रेस ने देर शाम लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे रोक दिया। विरोध मार्च शुरू होने से पहले लाल किले के नजदीक जेपी अग्रवाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि मशाल मार्च निकालने की इजाजत नहीं है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस (Congress) नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की लोकसभा सदस्यता रद्द होने के बाद सियासी सरगर्मी बढ़ गयी है। इसको लेकर कांग्रेस लगातार विरोध प्रदर्शन कर रही है। मंगलवार को लाल किले से पुरानी दिल्ली के चांदनी चौक स्थित टाउन हॉल तक कांग्रेस ने मशाल जुलूस निकलाने की घोषणा की। कांग्रेस (Congress)  ने देर शाम लोकतंत्र बचाओ मशाल शांति मार्च निकालने की कोशिश की लेकिन इससे पहले पुलिस ने उसे रोक दिया। विरोध मार्च शुरू होने से पहले लाल किले के नजदीक जेपी अग्रवाल समेत कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया गया। पुलिस का कहना है कि मशाल मार्च निकालने की इजाजत नहीं है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

लाल किले के सामने हंगामा जारी
इसके बाद लाल किले के सामने पूरी तरह जाम लग गया है। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच बहसबाजी हुई। आग जलाकर मशाल बनाने वाले कुछ कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने बस में बिठा लिया है। हिरासत मे लिये गये नेताओं और कार्यकर्ताओं को न्यू पुलिस लाइन ले जाया जा रहा है।

कांग्रेस बोली सत्याग्रह से तानाशाह डर गया
वहीं, इसको लेकर कांग्रेस (Congress)  ने कहा कि सत्य और सत्याग्रह से तानाशाह डर गया है। कांग्रेस के शांतिपूर्ण मशाल मार्च को रोकने के लिए लाल किले के पास भारी संख्या में पुलिस लगा दी गई। दिल्ली के कोने-कोने से कांग्रेस के साथियों को हिरासत में लिया जा रहा है।

 

पढ़ें :- डायनासोर की तरह विलुप्त हो जायेगी कांग्रेस, सपा का मतलब समाप्त पार्टी : राजनाथ सिंह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...