1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Congress Protest: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया

Congress Protest: महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, राहुल गांधी के बाद प्रियंका गांधी को भी हिरासत में लिया गया

महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस का धरना प्रदर्शन अब समाप्त होने की कगार पर है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress Protest:  महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस का देशव्यापी प्रदर्शन जारी है। कांग्रेस नेता राहुल-प्रियंका समेत अन्य नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। ऐसे में अब कहा जा रहा है कि कांग्रेस का धरना प्रदर्शन अब समाप्त होने की कगार पर है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना ने जारी की 8 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखिए

दरअसल, आज कांग्रेस ने महंगाई, बेरोजगारी समेत अन्य मुद्दों को लेकर विरोध प्रदर्शन जारी है। उधर, प्रियंका गांधी इससे पहले बैरिकेट पर चढ़कर आगे बढ़ीं थीं तभी पुलिस ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद वो धरने पर बैठ गईं। इस पर पुलिस ने उन्हें मनाने की कोशिश की लेकिन वो नहीं मानी। इसके बाद उन्हें हिरासत में ले लिया गया।

पढ़ें :- दूसरों को डराना-धमकाना कांग्रेस की पुरानी संस्कृति है...600 वकीलों की चिट्ठी पर बोले पीएम मोदी

काले कपड़े में नजर आए कांग्रेस नेता
प्रदर्शन कर रही कांग्रेस के सभी नेता आज काले कपड़े में नजर आए। राहुल-प्रियंका भी काले कपड़े में दिखे। वहीं, राहुल-प्रियंका के हिरासत में लिए जाने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता जमे हुए हैं।

पढ़ें :- UP Toll Tax : यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024: एकनाथ शिंदे की शिवसेना में शामिल हुए गोविंदा, इस सीट से लड़ सकते हैं चुनाव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...