1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कांग्रेस ने विकास की यात्रा को अटकाया, भटकाया, लटकाया, ‘गौरव यात्रा’ का शुभारंभ करने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

कांग्रेस ने विकास की यात्रा को अटकाया, भटकाया, लटकाया, ‘गौरव यात्रा’ का शुभारंभ करने के बाद भाजपा अध्यक्ष ने साधा निशाना

गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष बचे हुए हैं। इसको लेकर अभी से ही सियासत गर्म है। इन दिनों आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर है। दोनों पार्टियों की तरफ से लगातार रैलियां और जनसभाएं की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। ऐसे में वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने अपना मास्टर स्ट्रोक चला है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

अहमदाबाद। गुजरात विधानसभा चुनाव में कुछ ही महीने शेष बचे हुए हैं। इसको लेकर अभी से ही सियासत गर्म है। इन दिनों आम आदमी पार्टी और भाजपा एक दूसरे पर हमलावर है। दोनों पार्टियों की तरफ से लगातार रैलियां और जनसभाएं की जा रही हैं। आम आदमी पार्टी के प्रमुख और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी गुजरात में ताबड़तोड़ रैलियां कर रहे हैं। ऐसे में वोटरों को साधने के लिए भाजपा ने अपना मास्टर स्ट्रोक चला है। भाजपा ने बुधवार को राज्य के महेसाणा से ‘गुजरात गौरव यात्रा’ का शुभारंभ किया।

पढ़ें :- बरेली से बसपा प्रत्याशी छोटेलाल गंगवार का पर्चा खारिज, आंवला से आबिद अली का नामांकन जांच में वैध निकला

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने इस यात्रा को रवाना किया। इस दौरान कई नेता मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने कहा कि, ‘ये गौरव यात्रा कोई भारतीय जनता पार्टी की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा सिर्फ गुजरात की गौरव यात्रा नहीं है, ये गौरव यात्रा भारत के गौरव को भव्य करने वाली गौरव यात्रा है।

पढ़ें :- मथुरा में गृहमंत्री अमित शाह की सुरक्षा में बड़ी चूक, सुरक्षा कर्मियों में मची अफरा-तफरी

साथ ही कहा कि, यह हम सब लोगों के लिए सौभाग्य की बात है कि जो देश को दुनिया के नक्शे पर स्थापित करने के लिए, आत्मनिर्भर देश बनाने के लिए, विकसित भारत बनाने के लिए, सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास है। जेपी नड्डा ने कहा कि, सबको साथ लेकर चलने वाला भारत, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में आगे छलांग लगा रहा है।

उस गौरव यात्रा की गंगोत्री गुजरात है। भारत को आधुनिक भारत बनाते हुए दुनिया के नक्शे पर खड़ा करने का काम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने किया, तो गुजरात को धरती को याद करते हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि, महात्मा गांधी जी को याद करें तो गुजरात की धरती याद आती है, सरदार पटेल को याद करें, जिन्होंने भारत को एकता के सूत्र में बांधा, तो गुजरात की धरती को याद करते हैं।

इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर भी निशाना साधा। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि, कांग्रेस ने भाई को भाई से लड़ाया, इलाके को इलाके से लड़ाया, जहां पानी चाहिए था वहां पानी नहीं दिया, विकास की यात्रा को अटकाया, भटकाया, लटकाया। आज ये खुद लटके और भटके हुए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...