1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. गठबंधन से कांग्रेस को होता है नुकसान, पर इस अभी कुछ भी कहना होगा जल्दबाजी : प्रियंका गांधी

गठबंधन से कांग्रेस को होता है नुकसान, पर इस अभी कुछ भी कहना होगा जल्दबाजी : प्रियंका गांधी

यूपी कांग्रेस प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को प्रेस कांफ्रेस में कहा कि हमारा मकसद सिर्फ भाजपा को हराना है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम गठबंधन पर परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। यूपी कांग्रेस प्रभारी व महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने रविवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेस में कहा कि हमारा मकसद सिर्फ भाजपा को हराना है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में गठबंधन के सवाल पर कहा कि हम गठबंधन पर परिस्थितियों के अनुसार निर्णय लेंगे।

पढ़ें :- भीम आर्मी चीफ चंद्रशेखर ने आजम खान की जान को बताया खतरा, सरकार से सुरक्षा बढ़ाने की मांग

उन्होंने कहा कि हम ओपेन माइंडेड हैं। प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि हमें गठबंधन से नुकसान होता है। इस बारे में अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि हम ऐसा कुछ भी नहीं करेंगे, जिससे हमारे संगठन और पार्टी हित को चोट पहुंचे। वाड्रा ने कहा कि हम आगे की परिस्थितियों के हिसाब से अपनी रणनीति तय करेंगे।

इसके पहले शनिवार को उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वह बिना रुके और बिना डरे चुनाव तक 24 घंटे काम करें। तभी विधानसभा चुनाव में सही नतीजे मिलेंगे। उन्होंने पिछले डेढ़ साल की पार्टी की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि हमने न्याय पंचायत स्तर तक संगठन पहुंचाया है। इस पर हर कांग्रेसी को गर्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा कि पिछले डेढ़ साल में कांग्रेस से बड़ी संख्या में लोग जुड़े हैं। संगठन मजबूत हुआ है। जो संगठन हमने बनाया है, उसकी भाग्यरेखा आपके हाथों में है। अगर एकजुट होकर जी-जान से अगले सात महीने हमने काम किया तो विधानसभा चुनाव में अच्छे नतीजे मिलेंगे। 2019 के बाद जहां भी संघर्ष हुए या आम जन परेशानी में पड़े, कांग्रेस कार्यकर्ता सबसे पहले पीड़ितों के पक्ष में खड़ा हुआ। कांग्रेस के नेताओं व कार्यकर्ताओं ने कोरोना में जरूरतमंदों तक सबसे पहले व सबसे ज्यादा मदद पहुंचाई।

प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि न हो पुराने कांग्रेसियों की उपेक्षा

पढ़ें :- कार्यकर्ताओं के मेहनत के बदौलत सातवी बार होगी एतिहासिक जीत--पंकज चौधरी

प्रियंका ने आह्वान किया कि पार्टी कार्यकर्ता जनता के मुद्दों, संघर्ष व भावनाओं से जुड़ें। नए लोगों को संगठन से जोड़ें, लेकिन पुराने और वरिष्ठ लोगों को साथ लेकर चलें। तभी संगठन मजबूत होगा। यूपी में पार्टी संगठन में आप सब नई ऊर्जा लाए हैं। आपके कारण ही कांग्रेस यूपी में चर्चा में आई है।

हमारा संगठन न फर्जी और न कागजों पर

प्रियंका ने कहा कि हम ग्राम पंचायत स्तर पर संगठन बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह संगठन न फर्जी है और न ही कागजों पर है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...