1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत की फोटो पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा-सपा में ‘स’ का मतलब ‘संघवाद’ है?

मुलायम सिंह यादव और मोहन भागवत की फोटो पर कांग्रेस ने साधा निशाना, कहा-सपा में ‘स’ का मतलब ‘संघवाद’ है?

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) में खींचतान बढ़ गई है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (Uttar Pradesh Assembly Election 2022) को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ी हुई है। राजनीतिक पार्टियां एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप लगा रही हैं। इस बीच समाजवादी पार्टी  (Samajwadi Party) और कांग्रेस (Congress) में खींचतान बढ़ गई है। दरअसल, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत (Mohan Bhagwat) और सपा के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। वायरल हो रही इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर निशाना साधा है।

पढ़ें :- पीएचडी प्रवेश के लिए नेट स्कोर से छात्रों को कई प्रवेश परीक्षाओं में बैठने की आवश्यकता खत्म हो जाएगी: यूजीसी

वहीं सपा ने भी इस मामले में त्‍वरित जवाब देते हुए कांग्रेस को शिष्‍टाचार की नसीहत दे डाली है। बता दें कि, भागवत के साथ मुलायम सिंह (Mulayam Singh Yadav) की तस्वीर में संघ प्रमुख केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल को बधाई देते हुए नजर आ रहे हैं। तस्वीर, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मेघवाल ने ही ट्वीट की थी लेकिन थोड़ी ही देर बाद इस पर यूपी के सियासी गलियारों में आरोप-प्रत्‍यारोप का दौर शुरू हो गया। तस्वीर के वायरल होने के बाद लोग अर्जुन मेघवालय से ज्यादा चर्चा भागवत और मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की करने लगे।

पढ़ें :- ईसाई समुदाय 31 मार्च को मनाएगा ईस्टर पर्व, शहर के विभिन्न चर्चों में होगा पवित्र मिस्सा का पूजा-पाठ

पढ़ें :- Sonauli:तस्करी के लिए छिपाकर रखा गया लाखो रुपये का कपड़ा बरामद

इस तस्वीर को लेकर कांग्रेस ने समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) पर हमला बोला है। कांग्रेस (Congress) की तरफ से ट्वीट कर कहा गया है कि, “नई सपा” में ‘स’ का मतलब ‘संघवाद’ है? कांग्रेस के इस ट्वीट पर समाजवादी पार्टी की तरफ से भी पलटवार किया गया है। सपा की तरफ से कहा गया है कि, ‘राजनीतिक शिष्टाचार भूल चुकी है कांग्रेस, जिस कार्यक्रम की तस्वीर लगा रही कांग्रेस उसी कार्यक्रम में कांग्रेस की सहयोगी एनसीपी के नेताओं ने भी लिया नेताजी का आशीर्वाद। इस पर क्या कहेगी कांग्रेस’?

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...