1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Congress UP President: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, 6 प्रान्तीय अध्यक्ष भी बनाए गए

Congress UP President: यूपी कांग्रेस के नए अध्यक्ष बने बृजलाल खाबरी, 6 प्रान्तीय अध्यक्ष भी बनाए गए

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष और प्रान्तीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजलाल खाबरी को सौंपी गई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Congress UP President: कांग्रेस की ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के बीच पार्टी के अंदर कई बदलाव होते हुए दिख रहे हैं। कांग्रेस को नया अध्यक्ष भी जल्द मिल जाएगा। मल्लिकार्जुन खड़गे या फिर शशि थरूर के हाथों में कांग्रेस की कमान होगी। इन सबके बीच कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस के नए अध्यक्ष और प्रान्तीय अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। यूपी कांग्रेस अध्यक्ष की जिम्मेदारी बृजलाल खाबरी को सौंपी गई है। इसके साथ नसीमुद्दीन सिद्दकी, अजय राय, वीरेंद्र चौधरी, नकुल दुबे, अनिल यादव (इटावा) और योगेश दीक्षित को प्रान्तीय अध्यक्ष बनाया गया है।

पढ़ें :- हम लोगों को गठबंधन मजबूत है, बिहार में चौंकाने वाले परिणाम आएंगे: तेजस्वी यादव

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...