1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. निकाय चुनाव से पहले UP में नई टीम का गठन करेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष और प्रियंका गांधी की मुलाकात में तय होगा फार्मूला

निकाय चुनाव से पहले UP में नई टीम का गठन करेगी कांग्रेस, प्रदेश अध्यक्ष और प्रियंका गांधी की मुलाकात में तय होगा फार्मूला

नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती के साथ ही अब नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। बताया जा रहा है कि, इसके लिए दिल्ली आये यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। प्रियंका से मुलाकात के बाद नई कार्यकारिणी का फार्मूला तय होगा। बताया जा रहा है कि इस बार नई प्रदेश कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को जगह मिलेगी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। कांग्रेस के नए अध्यक्ष के साथ ही उत्तर प्रदेश को भी नया अध्यक्ष मिल गया है। बीते दिनों बृजलाल खाबरी (Brijlal Khabri) को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष की कमान सौंपकर सबको चौंका दिया था। वहीं, अब यूपी में नगर निकाय चुनाव जल्द होने वाले हैं, ऐसे में अब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के सामने बड़ी चुनौती है। इसके साथ ही कांग्रेस संगठन को दुरुस्त करने में जुटी हुई है।

पढ़ें :- Lok sabha election 2024: दूसरे चरण में इन सीटों पर होगी वोटिंग, तैयारियां पूरी

नए प्रदेश अध्यक्ष की तैनाती के साथ ही अब नई प्रदेश कार्यकारिणी का गठन होगा। बताया जा रहा है कि, इसके लिए दिल्ली आये यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी से मुलाकात करने पहुंचे हैं। प्रियंका से मुलाकात के बाद नई कार्यकारिणी का फार्मूला तय होगा। बताया जा रहा है कि इस बार नई प्रदेश कार्यकारिणी में कई नए चेहरों को जगह मिलेगी।

युवा चेहरों के साथ ही वरिष्ठ नेताओं को कार्यकारिणी में जगह दी जाएगी। वहीं, निष्क्रिय नेताओं से किनारा साधा जाएगा। पुरानी प्रदेश कार्यकारिणी में 100 से अधिक लोगों को शामिल किया गया था। सूत्रों की माने तो आगमी चुनावों को ध्यान में रखते हुए कांग्रेस संगठन में जातीय समीकरण का भी विशेष ध्यान

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...