1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस, पार्टी अध्यक्ष ने दिए ये निर्देश

हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी कांग्रेस, पार्टी अध्यक्ष ने दिए ये निर्देश

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल थे।

By शिव मौर्या 
Updated Date
नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कांग्रेस स्टीयरिंग कमेटी की बैठक बुलाई। इस बैठक में कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, अशोक गहलोत समेत तमाम बड़े नेता शामिल थे। इस बैठक में उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपने अपने जिलों का हिसाब मांगा है। साथ ही कहा कि, हमे हर हाल में लोगों के लिए काम करना होगा।
 मीडिया रिपोर्ट की माने तो बैठक में पार्टी को लेकर कई फैसले भी लिए गए हैं, जिसमें ये एलान किया गया है कि भारत जोड़ो यात्रा के बाद कांग्रेस हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की शुरुआत करेगी। इसके साथ ही प्रियंका गांधी को भी बड़ी जिम्मेदारी देने की बात कही गई है।
मल्लिकार्जुन खरगे के अध्यक्ष चुने जाने के बाद स्टीयरिंग कमेटी की ये पहली बड़ी बैठक थी। इस बैठक के बाद बताया गया कि 26 जनवरी के करीब भारत जोड़ो यात्रा श्रीनगर पहुंचेगी। इसके बाद 26 जनवरी से  हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाएगा।

पढ़ें :- ब्रज के चहुंमुखी विकास के लिए तत्पर रहूंगी, भाजपा ने विलुप्त हुई धरोहरों को संजोया : हेमा मालिनी
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...