नई दिल्ली। नए साल में कांग्रेस मुख्यालय का पता बदल जाएगा। अब उसका नया ठिकाना 9ए कोटला रोड होगा। बताया जा रहा है कि नया मुख्यालय पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर है, हालाकि पार्टी आफिस का मुख्य गेट कोटला रोड की ओर रखा है।
बताया जा रहा है कि 28 दिसंबर को कांग्रेस की अपने स्थापना दिवस पर नए भवन में प्रवेश की तैयारी है। इसके लिए शहरी विकास मंत्रालय की ओर से अक्तूबर तक 24 अकबर रोड को खाली करने की समय सीमा है। बता दें कि इससे पहले भी कांग्रेस को मुख्यालय खाली करने के लिए दो बार समय बढ़ाया जा चुका है।
गौरतलब हो कि बीजेपी की तरह कांग्रेस को भी नए मुख्यालय के निर्माण के लिए पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग पर प्लाट दिया गया था। भाजपा अशोक रोड से निकलकर अपने मुख्यालय में पहुंच गई है। जबकि कांग्रेस ने 24 अकबर रोड छोडने के लिए कुछ और समय मांगा था।