नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून(CAA 2019) के खिलाफ सत्याग्रह के लिए दिल्ली पुलिस की इजाजत नहीं मिलने से कांग्रेस ने रविवार को जो कार्यक्रम रद्द किया था, वह अब सोमवार को हो रहा है। इसमें कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा, डॉ. मनमोहन सिंह, गुलाम नबी आजाद, अहमद पटेल और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ शामिल हुए। सत्याग्रह के दौरान सोनिया, मनमोहन और राहुल ने संविधान की प्रस्तावना भी पढ़ी।
राहुल गांधी ने ट्वीट कर युवाओं से इस प्रदर्शन से जुड़ने की अपील की थी। उन्होंने कहा, “भारत के छात्रों और युवाओं, अब सिर्फ यही काफी नहीं कि आप भारत को महसूस करें। इस तरह के नाजुक समय में यह बताना जरूरी है कि आप खुद भारत हैं और इसे नफरत से तबाह नहीं होने देंगे। भारत में मोदी-शाह की नफरत और हिंसा के खिलाफ प्रदर्शन के लिए मेरे साथ राजघाट में जुड़िए।”
Dear Students & Youth of 🇮🇳,
It’s not good enough just to feel 🇮🇳. At times like these it’s critical to show that you’re 🇮🇳 & won’t allow 🇮🇳 to be destroyed by hatred.
Join me today at 3 PM at Raj Ghat, to protest against the hate & violence unleashed on India by Modi-Shah.
पढ़ें :- बेहद आकर्षक लुक और दमदार क्षमता वाले इंजन से लैस होगी ट्रम्फ की ये बाइक
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 23, 2019
उधर प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट किया, ‘यह देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।’
उन्होंने कहा, ‘देश को ‘फूट डालो और राज करो’ की राजनीति से बचाना है। आइए, आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।’
ये देश एक साझा रिश्ता है, साझा ख़्वाब है। इस मिट्टी को हमने मेहनतों के रंग से सींचा है। संविधान हमारी शक्ति है।
पढ़ें :- मंच पर रोने लगे राकेश टिकैत, कहा-किसान आंदोलन को लेकर चल रही थी साजिश
देश को फूट डालो और राज करो की राजनीति से बचाना है। आइए आज दोपहर 3 बजे से बापू की समाधि राजघाट पर मेरे साथ संविधान पाठ का हिस्सा बनिए।
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) December 23, 2019