1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. चिंतन शिविर के बाद भी बढ़ता जा रहा कांग्रेस का टेंशन, राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ बढ़ता जा रहा विधायकों का गुस्सा

चिंतन शिविर के बाद भी बढ़ता जा रहा कांग्रेस का टेंशन, राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत के खिलाफ बढ़ता जा रहा विधायकों का गुस्सा

कांग्रेस ने चिंतन शिविर में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और पार्टी को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं तैयार की। हालांकि, चिंतन शिविर के बाद भी कांग्रेस की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जबकि पार्टी के अंदर गुटबाजी भी बढ़ती जा रही है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस ने चिंतन शिविर में कई महत्वपूर्ण बिंदुओं पर चर्चा की और पार्टी को मजबूत करने के लिए कई योजनाएं तैयार की। हालांकि, चिंतन शिविर के बाद भी कांग्रेस (Congress) की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। एक के बाद एक नेता पार्टी छोड़कर जा रहे हैं, जबकि पार्टी के अंदर गुटबाजी भी बढ़ती जा रही है।

पढ़ें :- केजरीवाल को मुख्यमंत्री पद से हटाने की याचिका खारिज, कोर्ट ने कहा-ये राजनीतिक मामला

वहीं, अब राज्यस्थान में अशोक गहलोत सरकार  (Ashok Gehlot government) के खिलाफ विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है। यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष गणेश घोघरा के बाद खेलमंत्री अशोक चांदना ने बगावती तेवर दिखाए हैं। दरअसल, चिंतन शिविर में युवाआं को कांग्रेस पार्टी में आगे लाने क लिए 50 प्रतिशत पद देने का फार्मूला लेकर आई थी लेकिन इसके कारण विधायकों के अंदर नाराजगी बढ़ गई है और ये फार्मूला राजस्थान में फेल होता दिखाई दे रहा है।

सचिन पायलट के बाद राजस्थान के ज्यादातर युवा विधायक नाराज हैं। पहले गणेश घोघरा, रामलाल मीना, दिव्या मदेरणा, गिर्राज सिंह मलिंगा के बाद अब खेलमंत्री अशोक चांदना ने गहलोत सरकार के खिलाफ मोर्चा खोला है। हालांकि, अशोक चांदना के ​बगावती तेवर पर सीएम गहलोत ने सिथति को नियंत्रण में लाने की कोशिश की है।

गहलोत ने कहा कि चांदना प्रदेश स्तर पर बड़े खेलों का आयोजन कर रहे हैं। टेंशन में होंगे। इसे गंभीरता नहीं लेना चाहिए। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने चांदना के पक्ष में बयान देकर असंतोष को दबाने की कोशिश की है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2024 : दूसरे चरण में 12 राज्यों की 88 संसदीय सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अधिसूचना जारी, वोटिंग 26 अप्रैल को
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...