1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. भारतीय समाज में समरसता और सांस्कृतिक विरासत का सरंक्षण हो – ब्राह्मण एकता मंच

भारतीय समाज में समरसता और सांस्कृतिक विरासत का सरंक्षण हो – ब्राह्मण एकता मंच

By राजेश कुमार 
Updated Date

सासाराम /आरा। मंगलवार को सासाराम के तकिया स्थित नाथ नर्सिंग होम के प्रांगण में ब्राह्मण एकता मंच के अध्यक्ष श्री चंद्रमौलेश्वर तिवारी के- अध्यक्षता में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य भारतीय समाज में समरसता और सांस्कृतिक विरासत का सरंक्षण रहा। इस कार्यक्रम का शुभारंभ शाहाबाद प्रक्षेत्र के सह संयोजक अरविंद तिवारी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यक्रम का संचालन राष्ट्रीय कवि शंभू शैल जी ने किया।

पढ़ें :- UP Lok Sabha Election Phase 1 Live: रामपुर में यहां एक घंटे तक नहीं पड़े वोट, सपा प्रत्याशी का गंभीर आरोप

रोहतास जिला अध्यक्ष ने कहा कि हमारा लक्ष्य है कि समाज में बढ़ता अपराध हमारी सांस्कृतिक विरासत को नष्ट कर रहा है, और इसका कारण है। हमें अपनी संस्कृति से दूर जाना। इसलिए हमें अपने वर्तमान पीढ़ी को अपना संस्कार देना होगा। तभी हम वसुधैव कुटुंबकम् के सिद्धांतों को कायम रख सकते हैं। अरविंद तिवारी ने कहा कि हम कृत संकल्पित होकर राष्ट्र हित में कार्य करने के पथ पर अग्रसर है। और ब्राह्मण समाज को नए भारत के निर्माण में और आगे आना होगा। इस  कार्यक्रम के दौरान राजीव पांडेय जी को ब्राह्मण एकता मंच के सासाराम प्रखंड अध्यक्ष और प्रभाकर तिवारी को युवा प्रखंड अध्यक्ष बनाया गया। कार्यक्रम में जिला मीडिया प्रभारी गोविन्द तिवारी, विकास शुक्ला, धीरेन्द्र तिवारी, प्रेम शंकर शुक्ल, मनीष तिवारी हरिओम पाण्डेय आदि उपस्थित थे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...