1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. बड़ा खुलासा: तो क्या रची जा रही थी झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश?

बड़ा खुलासा: तो क्या रची जा रही थी झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार गिराने की साजिश?

झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) को गिराने की साजिश रच रहे थे। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

रांची। झारखंड पुलिस (Jharkhand Police) ने तीन आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद बड़ा खुलासा किया है। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए आरोपी झारखंड सरकार (Government of Jharkhand) को गिराने की साजिश रच रहे थे। खुफिया विभाग से मिले इनपुट के बाद इनकी गिरफ्तारी हुई है।

पढ़ें :- Lucknow: सीटी इण्टरनेशनल स्कूल के छात्रों ने मनमोहक कार्यक्रम प्रस्तुत कर सबका मन मोहा

पुलिस (Jharkhand Police) ने दावा किया कि इनके पास से भारी मात्रा में नकदीे बरामद हुए हैं। होटलों में छापेमारी के बाद पुलिस ने इनको गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि विधायकों की खरीद फरोख्त को लेकर ये आरोपी लगे हुए थे।

लिहाजा, इतनी बड़ी रकम लेकर ये होटलों में रूके थे। बता दें कि, झारखंड की विशेष शाखा की पुलिस ने देर रात कुछ होटलों में छापेमारी की थी। इसके बाद से आरोपी पकड़े गए और इसका खुलासा हुआ।

मीडिया रिपोर्ट की माने तो गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जा रही है। पुलिस पता लगाने की कोशिश में जुटी हुई है कि आखिरी ये किसके कहने पर इतना बड़ा कदम उठा रहे थे। मीडिया रिपोर्ट की माने तो इनके खिलाफ राजद्रोह का केस दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- Lok Sabha Elections 2023: बसपा सांसद संगीता आजाद और सीमा कुशवाहा भाजपा में शामिल
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...