1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. पार्टी नेताओं को बंधक बनाए जाने पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा-आंख उठी तो आंख निकाल लेंगे

पार्टी नेताओं को बंधक बनाए जाने पर BJP सांसद का विवादित बयान, कहा-आंख उठी तो आंख निकाल लेंगे

हरियाणा  (Haryana) की रोहतक लोकसभा सीट से सांसद अरविंद शर्मा (MP Arvind Sharma) अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा नेताओं को मंदिर में बंधक बनाए जाने की घटना का विरोध करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। हरियाणा  (Haryana) की रोहतक लोकसभा सीट से सांसद अरविंद शर्मा (MP Arvind Sharma) अपने एक विवादित बयान के कारण सुर्खियों में हैं। दरअसल, एक कार्यक्रम में उन्होंने भाजपा नेताओं को मंदिर में बंधक बनाए जाने की घटना का विरोध करते हुए कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

उनका आरोप था कि ये घटना कांग्रेस (Congress) के इशारों पर हुई है। अरविंद शर्मा (MP Arvind Sharma) ने रोहतक के छोटूराम चौक पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि ‘कांग्रेस और दीपेंद्र हुड्डा कान खोल कर सुन लो, मनीष ग्रोवर की तरफ अगर कोई आंख उठेगी तो उसकी आंख निकाल लेंगे, हाथ उठेगा तो हाथ काट देंगे।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि ये ये सत्ता के लिए परेशान हैं लेकिन आज एक बात वो लिखकर रख लें 25 साल तक भाजपा राज नहीं छोड़ने वाली है। बता दें कि, शुक्रवार को भाजपा नेता रोहतक के किलोई में स्थित एक शिव मंदिर में पहुंचे थे, जिन्हें किसानों ने बंधक बना लिया था। इन नेताओं में भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष ग्रोवर भी शामिल थे, जिन्हें हाथ जोड़कर माफी मांगने के बाद ही किसानों ने जाने दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...