1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. डॉक्टर दंपति की हत्या पर राजस्थान सरकार के मंत्री का विवादित बयान, कहा-जो किया उसी की मिली सजा

डॉक्टर दंपति की हत्या पर राजस्थान सरकार के मंत्री का विवादित बयान, कहा-जो किया उसी की मिली सजा

राजस्थान के भरतपुर में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार एक डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद बदमाश सरेराह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं, इस घटना पर राजस्थान सरकार के चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग का विवादित बयान आया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

भरतपुर। राजस्थान के भरतपुर में बेखौफ बदमाशों ने शुक्रवार एक डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी। इस घटना के बाद बदमाश सरेराह हवाई फायरिंग करते हुए फरार हो गए। वहीं, इस घटना पर राजस्थान सरकार के चिकित्सा राज्यमंत्री सुभाष गर्ग का विवादित बयान आया है।

पढ़ें :- Electoral Bond Case : अमित शाह का राहुल पर पलटवार, बोले- क्या विपक्ष को इलेक्टोरल बांड से मिले चंदे को भी ‘जबरन वसूली’ कहेंगे

उन्होंने कहा कि दंपति ने जो किया उसकी सजा उन्हें मिली है। हर गलती सजा मांगती है। सुभाष गर्ग ने कहा कि अगर आरोपी पहले से ही डॉक्टर दंपती को ब्लैकमेल कर रहा था, तो उन्होंने पुलिस को इस बारे में कोई जानकारी क्यों नहीं दी? डॉक्टर के परिजनों ने ही उन्हें पुलिस में शिकायत करने से रोका था।

अगर पुलिस को इस घटना के बारे में जानकारी दी होती तो ये घटना नहीं हुई होती। साथ ही आरोपी को भी पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया जाता।उन्होंने कहा कि भरतपुर के साथ सभी जगह अपराध हो रहा है। बता दें कि राजस्थान के भरतपुर में शुक्रवार को दो बेखौफ बदमाशों ने एक डॉक्टर दंपती की दिनदहाड़े सड़क पर गोली मारकर हत्या कर दी।

बाइक सवार बदमाशों ने वारदात को उस वक्त अंजाम दिया, जब डॉक्टर दंपती कार में सवार होकर किसी काम से कहीं जा रहे थे। वारदात को अंजाम देकर हमलावर मौके से फरार हो गए। अब पुलिस बदमाशों की तलाश कर रही है। इस लाइव मर्डर का वीडियो भी सामने आया है।

 

पढ़ें :- UP Board Result 2024 : यूपी बोर्ड आज जारी करेगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट; यहां पर चेक करें परीक्षा परिणाम

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...