नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल ने बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली सरकार ने पिछले महीने की तरह इस माह भी रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को पांच हजार रुपए देगी। इसके लिए जल्द ही रजिस्ट्रेशन शुरू होगा। इसकी जानकारी दिल्ली सरकार के श्रम मंत्री गोपाल राय ने दी।
श्रम मंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने पिछले महीने रजिस्टर्ड कंस्ट्रक्शन वर्कर्स को 5000 रुपए देने का निर्णय लिया था। लॉकडाउन को इस महीने तक के लिए बढ़ा दिया गया है। ऐसे में हमने तय किया है कि इस महीने भी वर्कर्स को पांच हजार रुपए की मदद मुहैया कराएंगे। इसके लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 15 मई से शुरू हो जाएगा। पुराने रजिस्टर्ड वर्कर अपना रजिस्ट्रेशन रेन्यू कराएंगे जबकि नए लोगों को रजिस्ट्रेशन करना होगा। उन्होंने कहा कि जिस वेबसाइट से रजिस्ट्रेशन करना है, उसका लिंक 15 मई से उपलब्ध रहेगा और 25 मई तक रजिस्ट्रेशन काम चलेगा। इसके बाद वेरिफिकेशन होगा और सबके खाते में पैसे भेज दिए जाएंगे।