1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना के आंकड़ों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: 24 घंटे में मिले 1.52 लाख से ज्यादा मरीज, 839 लोगों की मौत

कोरोना के आंकड़ों ने तोड़े सभी रिकॉर्ड: 24 घंटे में मिले 1.52 लाख से ज्यादा मरीज, 839 लोगों की मौत

देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखकर लोग दहशत में हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा संक्रमितों को मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर तेजी से बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते खतरे को देखकर लोग दहशत में हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.52 लाख से ज्यादा संक्रमितों को मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।

पढ़ें :- कोर्ट में  ED ,बोली- अरविंद केजरीवाल तबीयत खराब कर हेल्थ ग्राउंड पर बेल लेने की कर रहे हैं कोशिश

वहीं, कोरोना के बढ़ते केस को देखते हुए सख्ती बरती जा रही है। बावजूद इसके संक्रमण का खतरा कम नहीं हो रहा है। बीते 24 घंटे में आए कोरोना के आंकड़ों ने अभी तक के सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 1.52 लाख से ज्यादा नए कोरोना मरीज मिले हैं। वहीं कोविड से संक्रमित 839 लोगों की जान चली गई है। वहीं, कोरोना का ये आंकड़ा लोगों के मन में खौफ पैदा कर दिया है। पहली बार इतनी बड़ी संख्या में संक्रमण से लोगों की जान गयी है।

 

पढ़ें :- रालोद चीफ जयंत चौधरी रोड शो के दौरान जख्मी, रथ के एंगल में फंसकर लहूलुहान हुआ का हाथ
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...