1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना का कहर: पंजाब में भी लगा नाइट कर्फ्यू, रात 9 से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

कोरोना का कहर: पंजाब में भी लगा नाइट कर्फ्यू, रात 9 से सुबह 5 बजे तक रहेगी पाबंदी

देश में कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.15 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसको देखते हुए अब सभी राज्यों से सख्ती शुरू कर दी है। महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब पंजाब सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

चंड़ीगढ़। देश में कोरोना की दूसरी लहर ने फिर से चिंता बढ़ा दी है। बीते 24 घंटे में कोरोना के 1.15 लाख से ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसको देखते हुए अब सभी राज्यों से सख्ती शुरू कर दी है। महाराष्ट्र, दिल्ली के बाद अब पंजाब सरकार ने भी नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलान किया है।

पढ़ें :- AAP candidates Punjab: पंजाब में आम आदमी पार्टी ने 8 उम्मीदवारों के नाम का किया एलान, देखिए लिस्ट

पंजाब सरकार ने भी रात 9 से सुबह 5 बजे तक पाबंदी लगाई है। पंजाब में नाइट कर्फ्यू 30 अप्रैल तक लागू रहेगा। नाइट कर्फ्यू के दौरान जरूरी सेवाओं पर पाबंदी नहीं रहेगी।

बता दें कि, पंजाब के सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा था कि एक सप्ताह बाद इसको लेकर फैसला लिया जायेगा। वहीं, कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए पंजाब सरकार ने ये फैसला लिया है। पंजाब सरकार ने नई गाइडलाइन जारी की है। इसमें शादी, सार्वजनिक आयोजन समेत अन्य कार्यक्रम को लेकर भी नियम बनाए गए हैं।

 

पढ़ें :- UP Rainfall Alert : आंधी-बारिश से बदलेगा मौसम का मिजाज, यूपी समेत इन राज्यों में ओले गिरने का अलर्ट जारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...