1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तबियत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

कोरोना संक्रमित पूर्व राज्यपाल केशरी नाथ त्रिपाठी की तबियत बिगड़ी, पीजीआई में भर्ती

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ: कोरोना संक्रमित पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी की तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती किया गया। नए वर्ष में 24 घंटे में संक्रमण का ग्राफ कम रहा। पहले दिन 155 मरीज पॉजिटिव पाए गए। ऐसा छह माह बाद हुआ। मगर, खतरा अभी बरकरार है।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : 13 राज्यों की 88 सीटों पर थमा चुनाव प्रचार, अरुण गोविल-राहुल गांधी की प्रतिष्ठा दांव पर

राज्य में सबसे ज्यादा मरीज लखनऊ में आ रहे हैं। यहां संक्रमण की चेन ब्रेक कर पाना अफसरों के लिए चुनौती बना हुआ है। नए वर्ष में पहले दिन कुछ राहत मिली। 24 घंटे में संक्रमित मरीजों संख्या 155 रही। इससे पहले 14 जुलाई को 152 लोग संक्रमण की चपेट में आए थे।

वहीं अस्पताल में दो मरीजों ने इलाज के दौरान दम तोड़ा। 253 मरीजों ने वायरस को हराने में कामयाबी हासिल की है। अब तक 60112 मरीज होम आइसोलेशन में रहे हैं। इनमें 58613 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 1499 मरीज होम आइसोलेशन में हैं। सर्विलान्स एवं कान्टेक्ट ट्रेसिंग के आधार पर टीमों ने 7766 लोगों के नमूने लिए।

कोरोना संक्रमित पश्चिमी बंगाल के पूर्व राज्यपाल एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता केशरी नाथ त्रिपाठी को शुक्रवार को पीजीआई में भर्ती कराया गया। उन्हें सांस लेने में तकलीफ के चलते आईसीयू में रखा गया है। हालांकि वह बातचीत कर रहे हैं। त्रिपाठी की कोरोना रिपोर्ट दो दिन पहले पॉजिटिव आयी थी। वह प्रयागराज में घर पर आइसोलेशन में थे।

शुक्रवार को उनकी तबियत बिगड़ने पर शुक्रवार सुबह बेटे ने वही के एक अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन सांस लेने में तकलीफ बढ़ने पर डॉक्टरों ने पीजीआई रेफर कर दिया। एंबुलेंस से पीजीआई के राजधानी कोविड अस्पताल पहुंचे श्री त्रिपाठी को डॉक्टरों ने आईसीयू में भर्ती कर उपचार शुरू कर दिया है।

पढ़ें :- हाथरस के भाजपा सांसद का हार्ट अटैक से हुआ निधन, 7 मई को होनी है वोटिंग

इंदिरा नगर 18, गोमतीनगर 11, आलमबाग 13, आशियाना 12, रायबरेली रोड 10, तालकटोरा 10, हजरतगंज 11, अलीगंज 10, चौक सात, राजाजीपुरम तीन, हसनगंज सात, जानकीपुरम में 11 और निरालानगर में लोग पॉजिटिव पाए गए हैं। इसके अलावा अन्य मरीज विभिन्न इलाकों के रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...