1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी में कोरोना लॉकडाउन दो दिन और बढ़ा, अब गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक रहेगा लागू

यूपी में कोरोना लॉकडाउन दो दिन और बढ़ा, अब गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक रहेगा लागू

यूपी में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख्ते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश में 2 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब लॉकडाउन गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक रहेगा लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान पहले की तरह ही जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

लखनऊ : यूपी में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण को देख्ते हुए यूपी सरकार ने प्रदेश में 2 दिन का लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब लॉकडाउन गुरुवार सुबह 7:00 बजे तक रहेगा लागू रहेगा। हालांकि इस दौरान पहले की तरह ही जरूरी सेवाओं की छूट रहेगी।इसके पहले वीकेंड लॉकडाउन बढ़ाकर तीन दिन का कर दिया था। इसके पहले शुक्रवार रात 8 बजे से मंगलवार सुबह 7 बजे तक यूपी के हर जिले में लॉकडाउन लगाया गया था।

पढ़ें :- Lok Sabha Election 2024 : यूपी में 5 बजे तक 57.54 प्रतिशत मतदान, बंगाल में 78% वोटिंग, जानें- कहां कितना हुआ मतदान

बता दें कि यूपी में कोरोना की रफ्तार पर ब्रेक नहीं लग रहा है। एक बार फिर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामले 30 हजार के पार आए हैं। रविवार को प्रदेश में कोरोना संक्रमण के 30983 नए मामले सामने आए। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग ने बताया कि बीते 24 घंटों में संक्रमण के कारण 290 लोगों की मौत भी हुई है।

राहत की बात रही कि इस दौरान 36,650 इस बीमारी से ठीक हो गए। प्रदेश में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 13,13,361 हो गई है। इसके अलावा 10,04,447 लोग इससे ठीक हुए हैं। प्रदेश में एक्टिव केसों की संख्या 2,95,752 हो गई है। वहीं मृतकों का आंकड़ा 13,162 पहुंच गया है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...