1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना का कहर, औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाने का सरकार ने लिया फैसला

महाराष्ट्र में बढ़ रहा कोरोना का कहर, औरंगाबाद में लॉकडाउन लगाने का सरकार ने लिया फैसला

देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसको लेकर सरकार सख्ती शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का सरकार ने फैसला लिया है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मुंबई। देश में एक बार फिर से कोरोना का कहर बढ़ने लगा है। कोरोना संक्रमितों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है। महाराष्ट्र समेत कई राज्यों में संक्रमितों की संख्या तेजी से बढ़ रही है। इसको लेकर सरकार सख्ती शुरू कर दी है। महाराष्ट्र के औरंगाबाद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए एक बार फिर से लॉकडाउन लगाने का सरकार ने फैसला लिया है।

पढ़ें :- 'कांग्रेस के शहजादे को वायनाड में भी संकट दिख रहा है,' महाराष्ट्र में PM मोदी का राहुल गांधी पर तीखा हमला

यह प्रतिबंध सप्ताह के अंत में यानी शनिवार और रविवार को रहेगा। औरंगाबाद में अब तक 57 हजार 755 लोग कोरोना संक्रमण की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें 5 हजार 569 मामले अब भी सक्रिय हैं। बता दें कि, महाराष्ट्र में कोरोना संक्रमण के मामले में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है।

कोरोना की चेन तोड़ने के लिए वहां की सरकार ने सख्ती शुरू कर दी है। इसी क्रम में औरंगाबाद से पहले नागपुर समेत अन्य जिलों में लॉकडाउन लगाया गया। गौरतलब है कि, महाराष्ट्र के कई क्षेत्रों में भी कोरोना का संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है। इसको देखते हुए सरकार ने कई जगहों पर लॉकडाउन लगाया था।

अकोला जिले में 12 मार्च रात आठ बजे से संपूर्ण लॉकडाउन लगा दिया गया, जो 15 मार्च को सुबह आठ बजे तक जारी रहेगा। वहीं, परभणी जिले में भी इसी अवधि के दौरान पूर्णत प्रतिबंध रहेगा, जबकि पुणे में रात 11 बजे से सुबह 6 बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू किया गया है। इनके अलावा नागपुर में 15 से 21 मार्च तक लॉकडाउन लगाया जा रहा है।

 

पढ़ें :- 4 Naxalites Killed : महाराष्ट्र में एनकाउंटर में मारे गए 4 नक्सली, चुनावों में बड़ी वारदात को देने वाले थे अंजाम

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...