1. हिन्दी समाचार
  2. बिज़नेस
  3. पुड्डुचेरी में शराब पर लगने वाला कोरोना टैक्स हटा

पुड्डुचेरी में शराब पर लगने वाला कोरोना टैक्स हटा

केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के आबकारी विभाग ने गुरुवार से शराब पर लगाए गए कोविड टैक्स को हटा लिया है। यह जानकारी आबकारी उपायुक्त टी सुधाकर ने दी। उन्होंने एक अधिसूचना जारी करते हुए आज कहा कि उपराज्यपाल टी सौंदरराजन ने इस आदेश की अनुमति दी है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पुड्डुचेरी। केन्द्रशासित प्रदेश पुड्डुचेरी के आबकारी विभाग ने गुरुवार से शराब पर लगाए गए कोविड टैक्स को हटा लिया है। यह जानकारी आबकारी उपायुक्त टी सुधाकर ने दी। उन्होंने एक अधिसूचना जारी करते हुए आज कहा कि उपराज्यपाल टी सौंदरराजन ने इस आदेश की अनुमति दी है। इसके बाद कोविड महामारी के प्रकोप से पहले की दर पर ही शराब बेची जाएगी।

पढ़ें :- UP Toll Tax : यूपी के चारों एक्सप्रेस वे पर नहीं बढ़ेगा टोल टैक्स, नई रेट लिस्ट जारी

बता दें कि पुड्डुचेरी में कोविड प्रकोप के बाद मार्च 2020 में लॉकडाउन लगाया गया था। इसके बाद सभी दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को बंद कर दिया गया था। केन्द्रशासित प्रदेश में शराब पर कोविड टैक्स को बीते 10 महीनों के दौरान तीन बार बढ़ाया गया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...