Corona virus update: देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता जा रहा है। कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सख्ती शुरू हो गयी है। इसके बाद भी कोरोना वायरस का कहर कम नहीं हो रहा है। देश के कई राज्यों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है। वहीं, बीते 24 घंटे में एक लाख 40 हजार कोरोना वायरस के केस सामने आए हैं।

शुक्रवार देर रात 1,41,525 नए केस मिले थे, जबकि दो छोटे राज्यों का डेटा आना बाकी था। वहीं, इससे पहले एक लाख 17 हजार कोरोना के केस सामने आए हैं। कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों ने चिंता बढ़ा दी है। केंद्र और राज्य की सरकारें इसको लेकर सख्ती शुरू कर दी है।
बता दें कि, कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा प्रभावित होने वाला राज्य महाराष्ट्र है। हर दिन यहां पर सबसे ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज मिल रहे हैं। इसके बाद दिल्ली में कोरोना संक्रमण के मामले सामने आ रहे हैं।
वैक्सीनेशन पर जोर
कोरोना संक्रमण की बढ़ती रफ्तार को देखते हुए वैक्सीनेशन पर जोर दिया जा रहा है। देश में वैक्सीनेशन की रफ्तार को बढ़ा दिया गया है। वहीं, अब 15 से 18 साल की उम्र वाले बच्चों को भी वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी है। कोरोना को हराने के लिए इस पर जोर दिया जा रहा है।