HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. corona virus new variant omicron: जापान ने विदेशी यात्रियों के आगमन पर रोक लगाई

corona virus new variant omicron: जापान ने विदेशी यात्रियों के आगमन पर रोक लगाई

कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। बहुत ही घातक नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को भांपते हुए दुनिया के देश अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाह हैं।

By अनूप कुमार 
Updated Date

corona virus new variant omicron: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट ओमीक्रोन का खतरा पूरी दुनिया पर मंडरा रहा है। बहुत ही घातक नए वेरिएंट ओमीक्रोन के खतरे को भांपते हुए दुनिया के देश अपने नागरिकों की सुरक्षा को लेकर कोई कोताही नहीं बरतना चाह हैं। दुनिया के तमाम देशों में तरह तरह के प्रतिबंध लगने शुरू हो गए हैं। कई देशों ने हवाई आवागमन पर रोक लगा दिया है। संक्रमण के खतरे को देखते हुए जापान के प्रधानमंत्री फूमियो किशिदा ने विदेशी नागरिकों के आगमन पर रोक लगाने का ऐलान किया है। अभी कुछ दिनों पहले ही

पढ़ें :- आतंकी हाफिज सईद की भाषा जनरल अहमद शरीफ चौधरी, बोले-‘अगर पानी रोका तो सांसें रोक देंगे…’ भारत को दी गीदड़ भभकी

जापान ने कोविड प्रतिबंधों में थोड़ी ढील देते हुए विदेशी आवागमन को शुरू किया था। अब अचानक लेकिन नए वेरिएंट की खबरों से सतर्क जापान ने हवाई आवागमन पर फिर से रोक लगा दी गई है। फूमियो किशिदा ने मीडिया से बात करते हुए कहा है, “हम 30 नवंबर से दुनिया भर के देशों की अंतरराष्ट्रीय फ्लाइट के आवागमन पर रोक लगा रहे हैं। प्रधानमंत्री का ये आदेश मंगलवार से लागू हो जाएगा।

आपको बता दें कि नवंबर के शुरुआत में जापान की सरकार कुछ जरूरी कारोबारी यात्रियों, विदेशी छात्रों और कामकाजी लोगों के लिए अपने देश की सीमाओं खोल रही है। जापान की सरकार ने दक्षिण अफ्रीका समेत 9 देशों पर लगे इन प्रतिबंधों में ढील दी थी।जापान की सरकार ने दक्षिण अफ्रीका समेत 9 देशों पर लगे इन प्रतिबंधों में ढील दी थी। इन देशों के यात्रियों को जापान में आने के बाद 10 दिन के लिए क्वारंटीन भी रहना होता था।

कोरोना महामारी के समय जापान में कोरोना से 18300 मौतें हुई थी। कोरोना वैक्सीनेशन के मामले में जापान ने तेजी दिखायी और अब जापान की लगभग 76.5 प्रतिशत आबादी पूरी तरह से वैक्सीनेट हो चुकी है।

 

पढ़ें :- बांग्लादेश में फिर होगा तख्तापलट! मोहम्मद यूनुस के साथ हो गया खेला, सिपहसलारों ने ही डुबोई अं​तरिम सरकार की लुटिया

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...