देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को पांचवी बार एक फिर कोरोना का संक्रमण चार लाख पार पहुंचा। वहीं, 4,133 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी है। हालांकि, इस बीच 24 घंटे में 3.86 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।
नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को पांचवी बार एक फिर कोरोना का संक्रमण चार लाख पार पहुंचा। वहीं, 4,133 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी है। हालांकि, इस बीच 24 घंटे में 3.86 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 4,09,300 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,22,95,911 पहुंच गई है। वहीं देश में लगातार दूसरे दिन 4,133 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 22,42,398 पहुंच गई।
बता दें कि, देश में इस समय 37.42 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। जबकि इनमें से 80.68 फीसदी मामले सिर्फ 12 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6.28 लाख, कर्नाटक में 5.48 लाख, केरल में 4.17 लाख, उत्तर प्रदेश में 2.45 लाख और राजस्थान में 1.99 लाख सक्रिय मामले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में हैं।