Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा केस, 4,133 लोगों की गई जान

कोरोना का कहर जारी: बीते 24 घंटे में मिले 4 लाख से ज्यादा केस, 4,133 लोगों की गई जान

By शिव मौर्या 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार को पांचवी बार एक फिर कोरोना का संक्रमण चार लाख पार पहुंचा। वहीं, 4,133 लोगों ने कोरोना से अपनी जान गंवा दी है। हालांकि, इस बीच 24 घंटे में 3.86 लाख से ज्यादा लोग ठीक भी हुए हैं।

पढ़ें :- जब आधी रात को पर्यटक बनकर ऑटो से निकलीं महिला एसीपी, रियलिटी चेक में आगरा पुलिस पास

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में 4,09,300 नए कोरोना मरीज मिल हैं। इसके साथ ही देश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2,22,95,911 पहुंच गई है। वहीं देश में लगातार दूसरे दिन 4,133 लोगों ने दम तोड़ा है। इसके साथ कोविड से मरने वालों की संख्या 22,42,398 पहुंच गई।

बता दें कि, देश में इस समय 37.42 लाख से ज्यादा एक्टिव केस हैं। जबकि इनमें से 80.68 फीसदी मामले सिर्फ 12 राज्यों में हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 6.28 लाख, कर्नाटक में 5.48 लाख, केरल में 4.17 लाख, उत्तर प्रदेश में 2.45 लाख और राजस्थान में 1.99 लाख सक्रिय मामले हैं। इसके बाद आंध्र प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, छत्तीसगढ़, पश्चिम बंगाल, हरियाणा और बिहार में हैं।

 

पढ़ें :- दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश बने न्यायमूर्ति मनमोहन, राजनिवास में LG ने दिलाई शपथ
Advertisement