1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Coronation of Maharaja Charles III : इस तारीख को होगी किंग चार्ल्स III की ताजपोशी,राज्याभिषेक वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा

Coronation of Maharaja Charles III : इस तारीख को होगी किंग चार्ल्स III की ताजपोशी,राज्याभिषेक वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा

ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी की तारीख तय हो गई है। चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल छह मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Coronation of Maharaja Charles III:ब्रिटेन के महाराजा चार्ल्स तृतीय की ताजपोशी की तारीख तय हो गई है। चार्ल्स तृतीय का राज्याभिषेक अगले साल छह मई को लंदन के वेस्टमिंस्टर एबे में होगा। बकिंघम पैलेस की ओर से जानकारी दी गई।परंपरा के अनुसार, नए राजा का राज्याभिषेक वेस्टमिंस्टर एब्बे में होगा।महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के पिछले महीने निधन के बाद उनके पुत्र 73 वर्षीय चार्ल्स को ब्रिटेन का महाराजा घोषित किया गया था।किंघम पैलेस के मुताबिक चार्ल्स तृतीय को आधिकारिक तौर पर कैंटरबरी के आर्चबिशप राज्याभिषेक समारोह में उनके ताज और शाही सामग्री से विभूषित करेंगे। महाराजा को उनकी पत्नी महारानी कैमिला के साथ ताज पहनाया जाएगा।

पढ़ें :- Sri Lanka PM Gunawardene:  श्रीलंका के पीएम गुणवर्धने ने राष्ट्रपति शी जिनपिंग से की मुलाकात

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...