देश में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसको लेकर सख्ती शुरू हो गयी है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2527 केस सामने आए हैं।
Coronavirus Cases Update: देश में कोरोना संक्रमण ने एक बार फिर से पांव पसारना शुरू कर दिया है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोत्तरी हो रही है। इसको लेकर सख्ती शुरू हो गयी है। बावजूद इसके कोरोना संक्रमण के आंकड़े बढ़ते जा रहे हैं। बीते 24 घंटे में कोरोना संक्रमण के 2527 केस सामने आए हैं।
वहीं, अब देश में संक्रमित मरीजों की संख्या 15079 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जो आंकड़े जारी किए हैं उसके मुताबिक अभी तक 33 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं, अब मृतकों का आंकड़ा 5,22,149 तक पहुंच गया है। बता दें कि, दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में तेजी से उछाल आ रहा है।
शुक्रवार को एक हजार से ज्यादा केस वहां पर आए हैं, जबकि दो मरीजों की जान चली गयी है। दिल्ली में दो से ढाई महीनों में कोरोना के मामले सबसे ज्यादा हो गए हैं। एक दिन में 1042 केस दिल्ली में दर्ज किए गए हैं। 10 फरवरी के बाद से देश में सबसे ज्यादा मरीज दिल्ली में ही मिले हैं। केसों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्ली में मास्क पहनना अनिवार्य कर दिया है।