1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. देश का लोकतंत्र खतरे में, गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला प्रधानमंत्री के काफिले की तरह मीडिया ने दिखाया : राकेश टिकैत

देश का लोकतंत्र खतरे में, गैंगस्टर अतीक अहमद का काफिला प्रधानमंत्री के काफिले की तरह मीडिया ने दिखाया : राकेश टिकैत

किसान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने मोदी सरकार पर फिर से निशाना साधा है।   टिकैत ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।  सभी पार्टियों को संयुक्त किसान मोर्चे की तरह संयुक्त राजनैतिक मोर्चा बनाना चाहिए।  ये बातें उन्होंने तब कही जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की लोकसभा सदस्यता रद्द करने बारे सवाल किया गया।  राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  ने कहा कि धीरे-धीरे सभी पार्टियों को खत्म कर दिया जाएगा।  हम राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के साथ हैं।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  मामले पर अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने ये भी इशारा किया कि जिसके साथ देश में गलत होगा, हम उसके साथ हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

कैथल।  किसान राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने मोदी सरकार पर फिर से निशाना साधा है।   टिकैत ने कहा कि देश में लोकतंत्र खतरे में है।  सभी पार्टियों को संयुक्त किसान मोर्चे की तरह संयुक्त राजनैतिक मोर्चा बनाना चाहिए।  ये बातें उन्होंने तब कही जब राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  की लोकसभा सदस्यता रद्द करने बारे सवाल किया गया।  राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)  ने कहा कि धीरे-धीरे सभी पार्टियों को खत्म कर दिया जाएगा।  हम राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  के साथ हैं।  राहुल गांधी (Rahul Gandhi)  मामले पर अप्रत्यक्ष रूप से उन्होंने ये भी इशारा किया कि जिसके साथ देश में गलत होगा, हम उसके साथ हैं।

पढ़ें :- DC vs SRH Head to Head : आज दिल्ली और हैदराबाद के बीच धमाकेदार मुकाबला, जानें किसका पलड़ा रहा है भारी

यूपी के गैंगस्टर अतीक अहमद (Atiq Ahmed) पर बोलते हुए कहा कि वह एक मामूली हत्या का अपराधी है, लेकिन उसका काफिला प्रधानमंत्री के काफिले की तरह दिखाया गया है।  हिंदू सिखों पर बोलते हुए राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)   ने कहा कि आने वाले समय में सरकार हिंदू और सिखों में दंगे करा सकती है।  खराब हुई फसलों के बारे में किसान नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait)   ने कहा कि हम किसानों के पास जाएंगे।  ताकि किसानों की बात प्रेस में जाए और प्रेस के माध्यम से बात सरकार तक पहुंचे और किसानों को फसलों का मुआवजा मिले।

टिकैत ने कहा कि फसल बीमा योजना के नाम पर किसानों से खिलवाड़ किया जा रहा है।  पैसे न देने पड़ें इसके लिए कोई ना कोई बहाना सरकार के नुमाइंदे बनाते हैं और यही काम फसल बीमा योजना के नाम पर भी हो रहा है।  बरसात और ओलावृष्टि के कारण खराब हुई फसलों के नुकसान का जायजा लेने पहुंचे भारतीय किसान यूनियन के अध्यक्ष राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने पीड़ित किसानों से मुलाकात की और खेतों में जाकर खराब हुई फसलों का जायजा लिया।  राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) ने किसानों से बात करते हुए हुए कहा की जिन किसानों ने अपनी जमीन ठेके पर दी है।  उस फसल के नुकसान का मुआवजा फसल के मालिक को मिले।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...