नई दिल्ली। कोरोना वायरस दुनियाभर के लिए जानलेवा साबित हो रहा है। इस वायरस के कारण अब तक 41261 लोगों की जान चली गई है, जबकि करीब 828061 लोग कोरोना से संक्रमित हैं। इधर, इटली, अमेरिका, स्पेन के बाद अब फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या में तेजी से इजाफा हो रहा है।
फ्रांस में पिछले 24 घंटे के दौरान 499 लोगों की जान चली गई है। अब तक फ्रांस में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3523 हो गई है। फ्रांस के स्वास्थ्य अधिकारी जेरोम सॉलोमन के मुताबिक फ्रांस में कोरोना वायरस से संक्रमित 22757 लोग अस्पताल में भर्ती हैं, जिनमें से 5,565 डाॅक्टरों की निगरानी में रखा गया है।
मरने वाले ये वो लोग है, जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा था। इधर, इटली में सबसे ज्यादा हाहाकार मचा हुआ है, जहां मरने वाला की संख्या 12 हजार के पार पहुंच चुकी है। मंगलवार को इटली में 837 लोगों ने दम तोड़ दिया है, जबकि यहां संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 105792 है।
कोरोना से इटली के बाद स्पेन में सबसे ज्यादा लोग मरे हैं। वहीं ब्रिटेन में एक दिन में 381 लोगों की कोरोना के कारण जान चली गई है। ब्रिटेन में एक दिन में ये सबसे ज्यादा मौत का आंकड़ा है। अब तक यहां 1789 लोगों की मौत हो चुकी है।