भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई चयन समिति का ऐलान कर दिया है। चेतन शर्मा को एक बार फिर से मुख्य चयनकर्ता के रूप में चुना गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बुरे प्रदर्शन के बाद BCCI ने सेलेक्शन कमेटी को हटा दिया था, जिसके बाद से ही नई कमेटी की तलाश हो रही थी।
Cricket News: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने नई चयन समिति का ऐलान कर दिया है। चेतन शर्मा को एक बार फिर से मुख्य चयनकर्ता के रूप में चुना गया है। टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में बुरे प्रदर्शन के बाद BCCI ने सेलेक्शन कमेटी को हटा दिया था, जिसके बाद से ही नई कमेटी की तलाश हो रही थी। उस कमेटी के अध्यक्ष भी चेतन शर्मा ही थे।
टीम इंडिया की नई सेलेक्शन कमेटी
1. चेतन शर्मा (चेयरमैन)
2. शिव सुंदर दास
3. सुब्रतो बनर्जी
4. सलिल अंकोला
5. श्रीधरन शरथ
NEWS 🚨- BCCI announces All-India Senior Men Selection Committee appointments.
Mr Chetan Sharma recommended for the role of Chairman of the senior men’s selection committee.
More details 👇👇https://t.co/K5EUPk454Y
पढ़ें :- Asaram Bapu News: आसाराम बापू को लगा बड़ा झटका, शिष्या से दुष्कर्म मामले में दोषी करार
— BCCI (@BCCI) January 7, 2023
टी20 विश्व कप के बाद चयन समिति को किया गया था बर्खास्त
बता दें कि, चेतन शर्मा की अगुआई वाली चयन समिति को टी20 विश्व कप के बाद बर्खास्त कर दिया गया था। उसके बाद एक जनवरी को टी20 विश्व कप में टीम के प्रदर्शन को लेकर बीसीसीआई ने चर्चा की थी। इस दौरान चेतन शर्मा के साथ-साथ कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ भी मौजूद थे। बैठक में इस साल के अंत में आने वाले 50 ओवर के विश्व कप के रोडमैप पर चर्चा की गई थी।